मौसम अपडेट: बिपरजॉय-वर्षा-ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी, चारधाम यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह..

0
Uttarakhand Weather Update. Hillvani News

Uttarakhand Weather Update. Hillvani News

आज प्रदेश में मौसम के करवट बदलने के आसार हैं। गुजरात पहुंचने के बाद बिपरजॉय का असर उत्तर भारत के राज्यों में भी दिखने की आशंका है। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश (Uttarakhand weather updates)से भले ही लोगों को कुछ राहत मिल रही हो लेकिन मैदानी इलाकों में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। वहीं अब लोगों को मॉनसून का इंतजार है। मौसम विभाग के अनुसार 20 से 25 जून के बीच मानसून उत्तराखंड में दस्तक दे सकता है। वहीं बिपरजॉय चक्रवात का असर केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में देखने को मिल सकता है। प्रदेश में आज से चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का अप्रत्यक्ष प्रभाव नजर आ सकता है। जिसके चलते प्रदेश में कहीं-कहीं अंधड़ और तीव्र बौछारों की आशंका है।

यह भी पढ़ेंः NMC ने डॉक्टर बनने के इच्छुक छात्रों को दी बड़ी राहत… NEET-UG की आयु सीमा में किया बदलाव, पढ़ें..

खासकर चारधाम समेत पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा-ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही अगले तीन दिनों में प्रदेश में भारी वर्षा को लेकर भी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने यात्रा रूट पर जाने वाले तीर्थयात्रियों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार चक्रवात बिपरजॉय उत्तर पूर्वोत्तर की ओर बढ़ रहा है। 18 और 19 जून को उत्तराखंड में भी इसका असर देखने को मिल सकता है। जिसको देखते हुए चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों से चारों धामों पर जाने से पहले मौसम का अपडेट लेने की अपील की गई है। मौसम विभाग ने इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तरकाशी, टिहरी देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, उधम सिंह नगर और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना है।

यह भी पढ़ेंः CLAT-UG के पैटर्न में बड़ा बदलाव, अब 150 की बजाए होंगे 120 ही प्रश्न। एग्जाम 2024 की डेट घोषित..

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह ने बताया कि 18 और 19 जून को चक्रवात बिपरजॉय का असर राज्य में देखने को मिलेगा। तेज हवाओं के साथ मध्यम वर्षा की संभावना है। चक्रवात के कारण तापमान में 8-से 10 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। आंधी से फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। शनिवार से ही उत्तराखंड में बिपरजॉय चक्रवात के कारण अंधड़ और भारी वर्षा के आसार बन रहे हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी वर्षा व ओलावृष्टि हो सकती है। जबकि, निचले इलाकों में 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी है। इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। चारधाम यात्रा मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ेंः Horoscope Today 17 June 2023: वक्री शनि मचाने जा रहे हैं उथल- पुथल, इस राशि वाले होंगे सबसे अधिक प्रभावित…

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X