उत्तराखंडः आकाशीय बिजली गिरने से चार झुलसे, एक युवक की मौत। चार पशुओं की भी मौत..

0
Uttarakhand-Lightning-Hillvani-News

Uttarakhand-Lightning-Hillvani-News

उत्तराखंड में मानसून पहुंच गया है। जिसके चलते रविवार तड़के से उत्तराखंड के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। वहीं उत्तरकाशी के पुरोला के कंडियाल गांव में आकाशीय बिजली गिरने से चार व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गए। जिनमें एक युवक की अस्पताल लाते समय मौत हो गई है। खेतों में धान की रोपाई करते समय यह घटना हुई है। वहीं नौगांव ब्लाक के ग्राम पंचायत जरड़ा के सिनदरा नामे तोक में आकाशीय बिजली गिरने से चार पशुओं की मौत हो गई। पशुओं को चुगाने के लिए गई एक लड़की भी झुलस गई है।

यह भी पढ़ेंः केदारनाथ मंदिर में किया यह काम तो नहीं कर पाएंगे बाबा के दर्शन, नहीं मिलेगा प्रवेश। पढ़ें..

जानकारी के मुताबिक उत्तरकाशी पुरोला के कंडियाल गांव के मदनी तोक में खेतों में काम कर रहे चार लोगों पर आकाशीय बिजली गिर गई। ग्रामीणों ने चारों लोगों को सीएचसी पुरोला पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया। घटना में चंद्र सिंह ज्याड़ा (55) पुत्र अजयपाल, निखिल (24) पुत्र खुशपाल, अशोक ( 18) पुत्र खुशपाल घायल हो गए। वहीं अभिषेक (26) पुत्र धृपाल ज्याड़ा की उपचार के दौरान मौत हो गई।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः ट्रेन की चपेट में आए 2 किशोरों और एक महिला, दर्दनाक मौत। ट्रैक पर रील बना रहे थे किशोर..

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिसे देखते हुए रविवार से देहरादून समेत सात जनपदों में अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया किया गया है। इस दौरान देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, पिथौरागढ़, नैनीताल व बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा हो सकती है।

यह भी पढ़ेंः मुख्यमंत्री धामी पहुंचे आपदा कंट्रोल रूम, बारिश की स्थिति का लिया जायजा। चारधाम यात्रियों से की अपील..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed