उत्तराखंड: यहां हुआ दर्दनाक हादसा, 14 लोगों की मौत की खबर..

0
Hillvani-Accident-Uttarakhand

चंपावत: कुमाऊं मंडल के चंपावत जिले में सोमवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। टनकपुर-चम्पावत हाईवे से जुड़ी सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर मैक्स दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 14 लोगों की मौत की सूचना है। वाहन में 16 लोग सवार बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है हादसा बुुड़म से लगभग तीन किलोमीटर आगे हुआ है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में आज से मौसम फिर बदलेगा करवट, जारी हुआ अलर्ट..

बताया जाता है मैक्स वाहन संख्या-यूके 04टीए- 4712 में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बीती रात 3 बजकर 20 मिनट के आस-पास मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। सभी लोग ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र मनोज सिंह की शादी में शामिल होने गए थे।

यह भी पढ़ें: कालू सिद्ध बाबा: यहां होती है सभी की मनोकामनाएं पूरी, कोई नहीं जाता खाली हाथ..

वाहन में सवार अधिकांश मृतक लक्ष्मण सिंह के सगे संबंधी बताए जा रहे हैं। 14 शवों को खाई से बाहर निकाला गया है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। यहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। मृतक ककनई के डांडा और कठौती गांव के बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलने पर दुर्घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम ने एसडीआरएफ के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *