उत्तराखंड: यहां फिर हुआ दर्दनाक हादसा। एक ही परिवार की 4 महिलाओं की मौत, 2 लोग घायल..

0

पिथौरागढ़: उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिथौरागढ़ जनपद के डीडीहाट मोटर मार्ग में पंपतोड़ी के पास एक वैगनआर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें एक परिवार की 4 महिलाओं की मौत हो गई तथा 2 लोग घायल बताए जाते हैं। जिनको गंभीर अवस्था में पिथौरागढ़ में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि कार संख्या यूके जीरो टू ए 6409 पंपतोड़ी के पास से गुजर रही थी तभी कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: बदलेगा मौसम मिलेगी गर्मी से राहत, इन जिलों में बारिश के आसार..

जानकारी के मुताबिक तीन साल बाद आए गांव चन्दन सिंह बसेड़ा अपने भाई और पूरे परिवार के साथ गांव में पूजा अर्चना के लिए आए हुए थे। कल उन्होंने मलयनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की और आज साता (चौबाटी) में जगतमल मन्दिर में पूजा अर्चना कर परिवार को छोड़ने बागेश्वर जा रहे थे, तभी हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और खाई में उतकर रेक्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बताया जा रहा है कि खाई में गिरी कार के परखच्चे उड़ गए थे।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी कल या सत्र के दौरान ले सकते हैं विधायक की शपथ..

इस हादसे में चंदन सिंह बसेड़ा की पत्नी तुलसी देवी, चंदन सिंह बसेड़ा के छोटे भाई गोविंद सिंह बसेड़ा की पत्नी आशा बसेड़ा और उनकी साली तारा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनकी माता देवकी देवी का इलाज के दौरान हॉस्पिटल में निधन हो गया। इस हादसे में तीन महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और एक बुजुर्ग महिला की हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हुई। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। पूर्व शिक्षक चंदन सिंह बसेड़ा (61) अपने परिवार के साथ नैनीताल जिले के हल्द्वानी में रहते हैं।

यह भी पढ़ें: रेडियो कॉलर लगाकर दौड़ेंगे वन दरोगा भर्ती के उम्मीदवार, पढ़ें पूरी जानकारी..

मृतकों की पहचान देवकी देवी पत्नी धन सिंह उम्र 90 साल ग्राम कुनिगांव थल, आशा बसेड़ा पत्नी गोविंद सिंह उम्र 51 वर्ष ग्राम कुनी गांव, तुलसी देवी पत्नी चंदन सिंह उम्र 53 वर्ष ग्राम कुनिगांव थल डीडीहाट और तारा देवी पत्नी बलवंत सिंह उम्र 50 वर्ष ग्राम मंडल सेसा बागेश्वर के रूप में हुई जबकि चंदन सिंह बसेड़ा पुत्र धन सिंह उम्र 62 वर्ष निवासी कुनीगांव, गोविंद सिंह पुत्र धन सिंह उम्र 57 वर्ष ग्राम कुनीगांव गांव का इलाज पिथौरागढ़ अस्पताल में चल रहा है इस घटना के बाद पूरे कुनीगांव क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।

यह भी पढ़ें: धामी कैबिनेट में 23 प्रस्तावों पर लगी मुहर, पढ़ें पूरी खबर फटाफट..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X