गंगोत्री सीट पर बीजेपी ने इनपर खेला दाव, यमुनोत्री और पुरोला में ये बने प्रत्याशी..

0
Hillvani-BJP-Uttarakhand

Hillvani-BJP-Uttarakhand

उत्तरकाशीः भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने प्रत्याशियों के नाम पर गहन मंथन के बाद आज दोपहर 2022 विधानसभा चुनाव के लिए सूबे की 70 विधानसभा सीटों में से 59 विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। अब सिर्फ 11 सीट की लिस्ट आनी बाकी है तो वहीं 10 सीटिंग विधायकों के टिकट काटकर 10 को मौका दिया गया है। पार्टी ने उत्तरकाशी जनपद की तीनों सीटों गंगोत्री, यमुनोत्री और पुरोला में अपने प्रत्याशियों के नामों की भी घोषणा कर दी है। जिसमें गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रत्याशी के रूप में सुरेश चौहान, यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान विधायक केदार सिंह रावत और पुरोला विधानसभा क्षेत्र से दुर्गेश लाल के नाम पर मुहर लगाकर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी मैदान पर उतारा दिया है।

यह भी पढ़ेंः बीजेपी के 10 सीटिंग विधायकों का कटा टिकट, 10 को मिला मौका…

सबसे बड़ी हॉट सीट माने जाने वाली गंगोत्री विधानसभा में भाजपा ने सुरेश चौहान पर अपना दाव खेला है। इस सीट पर प्रदेश की निगाहे रहती हैं सुरेश चौहान भटवाड़ी ब्लॉक प्रमुख और डीपीसी मेंबर रहे हैं और जमीन से जुड़े नेताओं में गिने जाते हैं। भाजपा नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है और प्रदेश की सबसे वीवीआईपी सीट गंगोत्री विधानसभा जो प्रदेश की दिशा तय करती है वहां से प्रत्याशी बनाया है। वहीं यमुनोत्री से विधायक केदार रावत को दोबारा रिपीट किया गया है। उनके पिछले 5 साल में किए गए विकास कार्य के दम पर भाजपा ने उन्हें रिपीट किया है। और पुरोला विधानसभा में भाजपा ने दुर्गेश लाल पर विश्वास जताया था। उनकी उम्मीदों को कायम रखते हुए आनन फानन में कांग्रेस से भाजपा में शामिल करा राजनीतिक बढ़त जनपद में बना ली है। जबकि कांग्रेस ने अभी तक जनपद की तीन विधानसभाओं प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। भाजपा के जनपद की तीनों विधानसभाओं पर प्रत्याशी घोषित करने के बाद गंगोत्री, यमुनोत्री व पुरोला विधानसभा में चुनाव सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड में बीजेपी ने जारी की 59 प्रत्याशियों की लिस्ट.

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X