हड़कंप: यहां एक व्यक्ति की पत्‍थर से की गई निर्मम हत्‍या, क्षेत्र में फैली सनसनी..

0
Hillvani-Murder-Uttarakhand

Hillvani-Murder-Uttarakhand

नैनीताल: भवाली के नगारीगांव के तिरछाखेत में एक व्यक्ति की पत्थरों से कूंचकूच कर निर्मम हत्या कर दी गई। व्यक्ति की हत्या के बाद से ग्रामीणों में रोष है ग्रामीणों ने हत्यारोपी को पकड़ने की मांग की है। घटना देर रात की बताई जा रही है व्यक्ति का शव बीच सड़क पर शव नग्न अवस्था में मिला है। सुबह ग्रामीणों ने शव को नग्न अवस्था में देखा तो दहशत फैल गई।

यह भी पढ़ें: बुजुर्ग ने दिया साहस का परिचय। अपनी नातिनियों के लिए भिड़ गए खूंखार भालू से, गंभीर घायल..

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तो वहीं पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक तिरछाखेत में देर रात 45 वर्षीय नवीन चंद्र आर्य का शव गांव के मार्ग पर पड़ा हुआ मिला। मृतक ग्राम प्रधान के ही ताऊ का लड़का है।

यह भी पढ़ें: विटामिन बी12 है बहुत ही फायदेमंद, शारीरिक और मानसिक रोगों का है काल। डायट में करें ये चीज़ें शामिल..

जानकारी की अनुसार हत्यारोपी ने व्यक्ति को पत्थरों से कुचल कुचल कर निर्मम हत्या कर दी। प्रथम दृष्टया से बताया जा रहा है कि हत्यारों के साथ व्यक्ति की आपसी संघर्ष भी हुआ है। वहीं फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया जहां पुलिस पूरे मामले में जांच में जुटी हुई है। वहीं कुछ लोगों से भी पूछताछ कर रही है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। जांच चल रही है।

यह भी पढ़ें: आस्था: चालदा महासू महाराज खुद पहुंचते हैं भक्तों को दर्शन देने, 24 वर्ष में पूरा होता है यात्रा का क्रम। पढ़े अद्भुत यात्रा..


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X