Chamoli Tunnel Accident: टिहरी के 31 वर्षीय प्रदीप पंवार की मौत, इसी साल अप्रैल में हुई थी शादी…

0
Chamoli Tunnel Accident

Chamoli Tunnel Accident

चमोली जिले के पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हुए दर्दनाक हादसे में टिहरी गढ़वाल के 31 वर्षीय प्रदीप पंवार की भी मौत हो गई। हादसे में सात मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें प्रदीप पंवार का नाम भी शामिल है। प्रदीप पंवार टिहरी जिले के ग्वाल गांव, पोस्ट ऑफिस काफलपानी, ब्लॉक घोलधार, प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले थे। उनकी शादी इसी वर्ष 13 अप्रैल को ग्राम हटकाल गांव, सरोली निवासी युवती से हुई थी। शादी को अभी कुछ ही महीने हुए थे कि चमोली के पीपलकोटी में हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं।

यह भी पढ़ेंः Chamoli Tunnel Landslide: 7 शव बरामद और 3 लापता, टनल के अंदर पहुंचे CM धामी। आठ माह में दूसरा हादसा..

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक प्रदीप के परिवार में उनके पिता, भाई, भाभी, पत्नी और छोटा भाई हैं। कुछ समय पहले ही उनकी माता का भी निधन हुआ था। मां की मौत के दुख से परिवार अभी उबर भी नहीं पाया था कि प्रदीप की अचानक मौत की खबर ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया। प्रदीप की मौत की खबर गांव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। कुछ महीने पहले ही नई जिंदगी की शुरुआत करने वाले प्रदीप के इस तरह दुनिया से चले जाने से परिजनों और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लिए यह हादसा किसी पहाड़ टूटने से कम नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X