मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु का कार्यकाल बढ़ा, केंद्र ने जारी किया आदेश..

0
Hillvani-Chief-Secretary-Uttarakhand

Hillvani-Chief-Secretary-Uttarakhand

उत्तराखंड के मुख्य सचिव डॉ एस एस संधु से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि केंद्र ने मुख्य सचिव का कार्यकाल 6 महीने बढ़ा दिया गया। जिसके आदेश जारी किए गए है। मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के मुख्य सचिव एसएस संधू का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। वह इसी महीने रिटायर होने वाले थे। उन्हें 6 माह का सेवा विस्तार मिला है। 1 अगस्त 2023 से 30 जनवरी 2024 तक कार्यकाल बढ़ाया गया है। 20 जुलाई को एक्सटेंशन के आदेश किये गए।

यह भी पढ़ेंः दुष्कर्म कानून का दुरुपयोग कर रही कुछ महिलाएं, भेजा जाए जेल- हाईकोर्ट

बताया जा रहा है कि उन्हें बदरीनाथ, केदारनाथ पुनर्निर्माण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। गौरतलब है कि एसएस संधू की ईमानदार कार्यप्रणाली को लेकर नौकरशाही में चर्चा होती रहती हैं। मुख्य सचिव एसएस संधू को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विश्वास पात्र माना जाता है। प्रधानमंत्री कार्यालय उनके सेवा विस्तार के पक्ष में था। डॉ संधु प्रधानमंत्री की गुड बुक में हैं।

यह भी पढ़ेंः DM की पहल का नहीं दिख रहा कोई असर, आसमान छू रहे सब्जी के दाम। भानियावाल क्षेत्र में मची लूट..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *