हिमाचल चुनाव प्रचार के बाद उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष टीम के साथ लौटी वापस। कहा बन रही भाजपा की सरकार..

0
BJP women workers returned after Himachal election campaign

उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल के नेतृत्व में उत्तराखंड से 16 भाजपा महिला कार्यक्रताओं ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 6 दिन तक जगह जगह प्रचार कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए मतदाताओं से वोट मांगे। भाजपा महिला कार्यक्रताओं ने प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा नौटियाल के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश की पांच विधान सभा जिनमें शिमला शहर, विधान सभा शिमला ग्रामीण, विधानसभा कुसुम्पटी, विधानसभा चौपाल और विधानसभा थियोग में डोर टू डोर संपर्क अभियान चलाया गया और मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे।

यह भी पढें: उत्तराखंड: 29 नवंबर से आयोजित होगा शीतकालीन सत्र, इस बार यह होगा खास..

उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने बताया कि हिमाचल में प्रचार के दौरान हिमाचल के महिला मतदाताओं का बङा सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला कार्यक्रताओं ने हिमाचल की भाजपा महिला कार्यक्रताओं के साथ विभिन्न क्षेत्र में मतदाताओं से संपर्क किया और हिमाचल सरकार द्वारा किए गए जनहित कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने का काम किया। जिसमें विशेष रूप से महिला शक्ति को भाजपा के पक्ष में वोट करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उन्होने कहा कि हिमाचल की महिलाओं का उत्साह देखकर लगता है कि इस बार फिर हिमाचल की मातृशक्ति भाजपा को वोट करने जा रही।

यह भी पढें: उत्तराखंड में अनोखा स्कूल… जहां दो बच्चों को पढ़ाने के लिए तैनात हैं तीन टीचर..

आशा नौटियाल ने कहा कि उत्तराखंड की भाजपा महिला कार्यक्रताओं द्वारा विभिन्न माध्यमों से प्रचार प्रसार किया गया जिसमें हिमाचल की मातृशक्ति द्वारा आश्वस्त किया गया कि इस बार हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार बनेगी। उन्होने कहा हिमाचल में राज्य एवं केंद्र सरकार ने बहुत अच्छे कार्य किए गए जिसका लाभ इस बार फिर विधानसभा चुनाव में पार्टी को जरुर मिलेगा। इस अवसर पर भाजपा महिला कार्यक्रता मोहनी पोखरियाल, रश्मी रस्तोगी, पुष्पा जोशी, मीरा कैंतुरा सकलानी, लता सिंह, पुनम शर्मा, शशि जुयाल, शकुंतला, पीकीं, सावत्री, रचिता, कृष्णा, आशा, अमिता, ममता सहित अन्य भाजपा महिला मो्र्चा कार्यक्रताओं ने हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव में प्रचार किया।

यह भी पढें: उत्तराखंडः जौलीग्रांट एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की कवायद एक बार फिर हुई तेज, हो रहा तीसरा सर्वे..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X