एक बार फिर कोरोना का खौफ, उत्तराखंड के इस स्कूल में मिली 6 छात्राएं संक्रमित। मचा हड़कंप..

0
Hillvani-Corona-Infected-student-Uttarakhand

देहरादूनः उत्तराखंड में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। देहरादून के एक मशहूर स्कूल की छह छात्राएं कोरोना संक्रमित मिली है। जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्कूल में एक साथ छह छात्राओं के संक्रमित मिलने से प्रशासन अलर्ट हो गया है। छात्राओं को आईसोलेट किया गया है। स्वास्थ्य महकमा भी सकते में आ गया है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: मौसम विभाग का येलो अलर्ट! भारी बारिश और तूफान के आसार..

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राजधानी में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। ब्राइटलैंड स्कूल और दून स्कूल के बाद अब वेल्हम गर्ल्स हाईस्कूल में कोरोना संक्रमित छात्राएं मिली है। स्कूल प्रबंधन की ओर से इसकी सूचना जिला शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी गई। स्कूूल को सैनिटाइज करा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: घूमने आए चार लोगों की नदी में डूबने से मौत, खुशियां मातम में तब्दील..

बता दें कि कोरोना के कारण स्कूली छात्राओं के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद स्कूल व आसपास के इलाकों को मिनी कंटेनमेंट जोन बनाने की भी स्वास्थ्य विभाग तैयारी में है। गौरतलब है कि राजधानी के किसी स्कूल में छात्र-छात्राओं के कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। एक ही स्कूल में छह छात्राओं के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हैरान है।

यह भी पढ़ें: 10 मई से इन राशियों के अच्छे दिन शुरू, इन 4 बड़े ग्रहों की बदल रही है चाल..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X