दुःखद घटना: नदी में डूबने से 4 किशोरों की मौत, मचा हड़कंप। कल दोपहर से थे लापता..

0
float in the river. Hillvani News

float in the river. Hillvani News

उत्तराखंड के चमोली जिले के देवाल विकासखंड से एक बड़ी दुःखद खबर आ रही है। थराली विधानसभा के देवाल विकासखंड के अन्तर्गत कलसिरी गांव के नीचे कैल नदी में 15-17 आयु वर्ग के चार किशोरों की नदी में डूबने से मौत हो गई। कल शुक्रवार दोपहर से ही चारों किशोर लापता थे। आज शनिवार सुबह नदी में शव तैरते दिखाई देने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों किशोरों के शवों को निकाला। मामले में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें: बड़ा हादसा: वाहन दुर्घटना में 12 लोगों की मौत, 3 घायल। सीएम धामी ने दिए मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश..

चारों किशोरों के शुक्रवार से ही लापता होने के कारण परिजन पूरी रात परेशान रहे। काफी खोजबीन के बाद भी परिजनों को किशोरों का कोई पता नहीं चला। आज सुबह चार किशोरों के शव कैल नदी में मिलने की खबर से मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। हाट कल्याणी-सवाल मोटर सड़क के किनारे बसे कलसिरी गांव के नीचे कैल नदी में किशोरों के शव नदी में तैरते दिखे। चमोली पुलिस ने भी 4 की मौत की पुष्टि की है।

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X