मौसम अपडेटः मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ तो पहाड़ों में वर्षा और ओलावृष्टि का अलर्ट..

0
Forecast of the Meteorological Department in Uttarakhand. Hillvani News

Forecast of the Meteorological Department in Uttarakhand. Hillvani News

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। मौसम में आए हालिया बदलाव ने गर्मी से कुछ राहत दी है। बारिश का मौसम और तुलनात्मक रूप से कम तापमान राज्य में कुछ और दिनों तक जारी रहने की उम्मीद है। आज मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना है, तो पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं वर्षा होने और ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार तक प्रदेश के पहाड़ी जनपदों में कही-कहीं ओलावृष्टि व हल्की वर्षा होने की संभावना है। सोमवार को यलो अलर्ट जारी किया गया है। मैदानों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ेंः चारधाम यात्राः नहीं रुक रही हेली सेवा के नाम पर ठगी, लगातार आ रही शिकायतें, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट..

देहरादून, मसूरी, हरिद्वार और ऋषिकेश आदि में मौसम साफ रह सकता है। कहीं-कहीं दोपहर बाद आंशिक रूप से बादल भी छाये रह सकते हैं। शनिवार को प्रदेशभर का मौसम शुष्क रहा, हालांकि रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जनपदों के ऊंचाई वाले इलाकों में दोपहर बाद बादल छाये रहे। मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिली रही। शनिवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 32.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड के छात्रों का आस्ट्रेलिया विश्वविद्यालयों में प्रवेश पर प्रतिबंध, मामले में उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा…

इसी तरह पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 31.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम 20.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम 21.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ेंः गवर्निंग काउंसिल की 8वीं बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने की शिरकत। राज्य से संबधित इन विषयों को रखा, पढ़ें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *