उत्तराखंड में न्यूनतम तापमान में अब आने लगी है तेजी से गिरावट, ठिठुरन बढ़ी..

0
Uttarakhand weather. Hillvani

Uttarakhand weather. Hillvani

उत्तराखंड में पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम शुष्क होने के बावजूद तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य या उससे कम बना हुआ है जिसकी वजह से रात के समय सर्दी बढ़ गई है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में कंपकंपी छुड़ाने वाली ठंड हो रही है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में भी सुबह और शाम की ठंड बनी हुई है।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः 20 नवंबर को होंगे त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव, 25 हजार ग्राम पंचायत सदस्य चुने जा सकते हैं निर्विरोध..

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। जिसके चलते तापमान सामान्य के आसपास बना रह सकता है। हालांकि अब रात के पारे में गिरावट आने लगी है। पर्वतीय इलाकों के न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से भी कम पहुंच गया है वहीं मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। इसके साथ ही पाला भी दुश्वारियां बढ़ाने लगा है।

यह भी पढ़ेंः NABARD Grade A Recruitment 2025: नाबार्ड ने असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड A पद पर निकाली भर्ती, एक लाख सैलरी। ऐसे करें आवेदन..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *