Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट, पढें..

Uttarakhand Weather Update. Hillvani News
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ और फिलहाल मौसम के मिजाज में किसी प्रकार के परिवर्तन की आशंका नहीं है। चटख धूप खिलने के कारण ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। हालांकि, आगामी गुरुवार को पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडरा सकते हैं। शुष्क मौसम के कारण पारा भी सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है।
यह भी पढ़ेंः सिलक्यारा सुरंग रेस्क्यू अभियान में मिली महत्वपूर्ण कामयाबी..
बारिश के नहीं है आसार, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी। Uttarakhand Weather
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में मौसम फिलहाल शुष्क बना रह सकता है। आगामी गुरुवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छा सकते हैं। फिलहाल बारिश के आसार नहीं है। तापमान सामान्य व उससे कुछ अधिक बना रह सकता है। वहीं उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है। बर्फ की बिछी सफेद चादर मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड का अहसास करा रही है। सुबह-शाम के बाद अब दोपहर में भी मौसम थोड़ा सर्फ होने लगा है।
यह भी पढ़ेंः Girl burnt alive in scooter: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा… चलती स्कूटी में लगी आग, जिंदा जली युवती..