उत्तराखंड मौसम: पहाड़ और मैदानों में दिन में गर्मी… शाम को ठंड, रातें होने लगीं सर्द।

0
Uttarakhand weather. Hillvani

Uttarakhand weather. Hillvani

उत्तराखंड का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है क्योंकि मौसम शुष्क है और दिन के समय तपिश भी बरकरार है। हालांकि रातें सर्द हो गई हैं। इसकी वजह से रात और दिन के अंदर तापमान में अंतर दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा, जिससे तापमान में बढ़ोतरी की भी संभावना है। देहरादून सहित आस-पास के क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह से ही धूप खिली रही। पर्वतीय इलाकों में भी धूप खिलने की वजह से दिन के समय गर्माहट रही। जबकि शाम को ठंड महसूस की गई। रात के समय पाला पड़ने से ठंड हो रही है, लेकिन न्यूनतम तापमान फिर भी सामान्य से अधिक बना हुआ है।

पिछले कई दिनों से बारिश न होने के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है। बरसात का सीजन थमने के बाद से सूरज की तपिश बढ़ रही है। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में भी ठंड सामान्य से कम पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश की ज्यादातर क्षेत्रों में आज मौसम शुष्क बना रहेगा, जबकि तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। अगले कुछ दिनों तक तापमान में तेजी से गिरावट आने की संभावना है। कुछ दिनों बाद पारे में तेजी से गिरावट आ सकता है। वहीं बद्रीनाथ धाम में -10 डिग्री सेल्सियस और केदारनाथ धाम में -12 डिग्री सेल्सियस तापमान आज सुबह दर्ज किया गया है।

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X