शहरी विकास मंत्री ने अधिकारियों के साथ दशहरे के बाद परेड ग्राउंड में हुए नुकसान का निरीक्षण..

0
Urban Development Minister inspected parade ground,hillvani.com

Urban Development Minister inspected parade ground : शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने दशहरा कमेटी व स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ दशहरे के बाद परेड ग्राउंड में हुए नुकसान का निरीक्षण किया। गुरुवार को डॉ अग्रवाल परेड ग्राउंड पहुंचे, उन्होंने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों से नुकसान की जानकारी हासिल की। उन्होंने बताया कि दशहरे मेले की अनुमति से पूर्व बिरादरी दशहरा कमेटी से जुड़े लोगों ने मेले के दौरान होने वाले नुकसान का खर्चा स्वयं उठाने की बात कही थी।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत किए गए कार्यों में परेड ग्राउंड में घास व पौधों को नुकसान पहुंचा है। बताया कि इसके लिए बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी के लोगों द्वारा नुकसान की भरपाई के लिए कहा गया है।

ये भी पढिए : उत्तराखंडः दरोगा ने की पत्रकार से बदसलूकी, CM धामी के निर्देश के बाद DGP ने किया निलंबित..

इस मौके ये अधिकारी रहे मौजूद | Urban Development Minister inspected parade ground

इस मौके पर बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी के प्रधान संतोष सिंह नागपाल, संजीव बिज, संजय चानना, अशोक वर्मा, मनोज साहनी, शानू सबरवाल, शिवा ढींगरा, सत्यम अरोड़ा, शिवम शर्मा, अधीक्षण अभियंता सिविल जगमोहन चौहान, अधिशासी अभियंता मदन मोहन सिंह पुंडीर, सहायक महाप्रबंधक विद्युत आशीष दयाल सक्सेना, सहायक महाप्रबंधक कृष्ण पल्लव चमोला, सहायक परियोजना प्रबंधक पीआईयू पीडब्ल्यूडी वर्तिका ध्यानी आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढिए : Uttarakhand Khel Mahakumbh-2023 : खेल महाकुंभ से निखरेगी युवाओं की प्रतिभा-रेखा आर्या..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X