मसूरी : नए साल का जश्न मनाने के बाद लौट रहे सैलानियों को करना पड़ा भारी ट्रैफिक का सामना..

0
Tourists faced heavy traffic in Mussoorie

Tourists faced heavy traffic in Mussoorie : नए साल का जश्न मनाने के बाद देहरादून से मसूरी, धनोल्टी, कैंपटी से वापस जाने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को कोल्हूखेत पुलिस चौकी से लेकर शिव मंदिर और कुठालगेट के बीच करीब-करीब छह किलोमीटर जाम मिला। सैलानियों को ट्रैफिक का सामना करना पड़ा। साथ ही देहरादून से मसूरी आ रहे स्थानीय लोग भी जाम में फंसे रहे।

ये भी पढिए : आज से हड़ताल पर रहेंगे प्रदेश के राशन व्रिकेता..

यातायात और सुरक्षा व्यवस्था बनाने रखने के लिए एसएसपी ने खुद संभाला मोर्चा | Tourists faced heavy traffic in Mussoorie

शहर कोतवाल मनोज असवाल ने बताया कि नए साल के पहले दिन शिव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मंदिर के बाहर सड़क पर वाहनों को बेतरतीब तरीके से पार्क किया था। जिस कारण यहां जाम लगा। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था सुचारू की। बता दें कि नए साल का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक 31 दिसंबर को ही मसूरी पहुंच गए थे। शहर के सभी पर्यटन स्थलों पर भीड़ उमड़ पड़ी। मालरोड दिनभर पर्यटकों से गुलजार रहा। सुबह सैलानी अपने घरों को लौटने के लिए मसूरी से निकल पड़े। वहीं, सुबह मंदिरों में भी दर्शन के लिए भीड़ लगनी शुरू हो गई। जिसके चलते सड़क पर बड़ी संख्या में वाहनों के पहुंचने से जाम लग गया।

देहरादून से मसूरी तक यातायात और सुरक्षा व्यवस्था बनाने रखने के लिए एसएसपी ने खुद मोर्चा संभाला हुआ था। सुबह भी जाम के बाद पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए जाम खुलवाया।

ये भी पढिए : उत्तराखंड : सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में विभागीय भर्ती से शिक्षक बनेंगे प्रधानाचार्य..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *