उत्तराखंडः बाघ ने बनाया महिला को निवाल, देर रात मिला झाड़ियों में शव। लोगों में दहशत..

0
Hillvani-Guldar-Attack-Uttarakhand

Hillvani-Guldar-Attack-Uttarakhand

पौड़ी जिले के नैनीडांडा ब्लॉक के गुणिया गांव में खेत में घास काटने गई एक महिला पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। महिला का शव झाडि़यों में अटका था, उसे देर रात निकाल लिया गया। घटना नैनीडांडा के हल्दूखाल क्षेत्र के पास गुणिया गांव में खेतों से सटे जंगल की है। यह क्षेत्र गढ़वाल वन प्रभाग की दीवा रेंज के अंतर्गत आता है। यह क्षेत्र केटीआर के जंगलों से सटा बाघ प्रभावित क्षेत्र हैं।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को परखेंगे विभागीय उच्चाधिकारी, इन अधिकारियों की लगी ड्यूटी..

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को गांव की बिगारी देवी (46) पत्नी स्व. सुरजीत सिंह दिन में गांव से करीब आधा किमी दूर खेतों में घास काटने गई थी लेकिन शाम तक नहीं लौटी। देर तक घर न पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी खोज शुरू की तो झाड़ियों में महिला का शव पड़ा दिखा। गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ स्पप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि अंधेरा होने के बावजूद महिला का शव झाडि़यों से देर रात निकाल लिया गया। वहीं लैंसडौन में एक सैनिक ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहा था कि दुर्गा मंदिर के पास गुलदार ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। घायल का सैनिक मिलिट्री अस्पताल में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ेंः मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव में किया प्रतिभाग, 22 राज्यों के जनजाति छात्र हुए शामिल..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *