गौरीकुंड हादसाः जिलाधिकारी पहुंचे घटनास्थल, दिए निर्देश। 19 पहुंची लापता लोगों की संख्या..

0
https://youtu.be/yAp7KsRb9k0

केदारनाथ यात्रा मार्ग गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप भारी भू-स्खलन की घटना की सूचना पर जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा अशोक भदाणे घटना स्थल पर पहुंचे तथा मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में लगी रेस्क्यू टीम से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने भू-स्खलन के कारण लापता हुए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ है। उन्होंने सर्च रेस्क्यू कार्य में लगी डीडीआरएफ, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, वाईएमएफ, पुलिस एवं प्रशासनिक टीमों को रेस्क्यू कार्य को तत्परता के साथ सावधानी एवं सतर्कता से करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ेंः मुख्यमंत्री धामी पहुंचे आपदा कंट्रोल रूम, जाना प्रदेश का हाल। गौरीकुंड हादसे पर कहा..

जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार ने घटना स्थल पर हो रहे भू-स्खलन से आवाजाही को सावधानी से कराने के निर्देश दिए तथा टीमों को सतर्कता से कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, पुलिस उपाधीक्षक विमल रावत सहित रेस्क्यू टीम के सदस्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंः TGT-PGT सहित अन्य के 1800 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी..

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि पुलिस के माध्यम से प्राप्त सूचना के अनुसार भू-स्खलन में लापता होने वाले 13 लोगों के अतिरिक्त बीर बहादुर पुत्र हरि बहादुर, सुमित्रा पत्नी बीर बहादुर, निशा पुत्री बीर बहादुर निवासी ग्राम व थाना राया जिला होमला आंचल करनाली, नेपाल जिनका मौके पर ढाबा था तथा ढाबों में खाना खाने आए धर्मराज बूढ़ा पुत्र मुन बहादुर निवासी पेरे वार्ड नंबर-2 थाना दिल्ली चौरा जिला जमुला आंचल जिला करनाली नेपाल, चंद्र कामी पुत्र लाल बहादुर एवं सुखराम रावत पुत्र जोरा निवासी चौरा वार्ड नंबर-2 थाना दिल्ली चौरा जिला जमुला आंचल करनाली नेपाल भी घटना के बाद लापता बताए जा रहे हैं। इस घटना में अब तक 19 लोगों की लापता होने की सूचना है। जिनका सर्च रेस्क्यू जारी है।

यह भी पढ़ेंः Weather Update: आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, आठ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट..

लापता लोग की लिस्ट
1- आशु उम्र 23 साल निवासी जनई।
2- प्रियांशु चमोला S/O कमलेश चमोला 18 साल निवासी तिलवाड़ा।
3- रणबीर सिंह 28 साल निवासी बस्टी।
4- अमर बोहरा S/O मान बहादुर बोहरा निवासी नेपाल।
5- अनिता बोहरा W/O अमर बोहरा 26 साल निवासी नेपाल।
6- राधिका बोहरा D/O अमर बोहरा 14 साल निवासी नेपाल।
7- पिंकी बोहरा D/O अमर बोहरा 8 साल निवासी नेपाल।
8- पृथ्वी बोहरा S/O अमर बोहरा 7 साल निवासी नेपाल।
9- जटिल S/O अमर बोहरा 6 साल निवासी नेपाल।
10- वकील S/O अमर बोहरा 3 साल निवासी नेपाल।
11- विनोद S/O बदन सिंह 26 साल निवासी खानवा भरतपुर।
12- मुलायम S/O जसवंत सिंह 25 साल निवासी नगला बंजारा सहारनपुर।
13- बीर बहादुर पुत्र हरि बहादुर निवासी ग्राम व थाना राया जिला होमला आंचल करनाली, नेपाल
14- सुमित्रा पत्नी बीर बहादुर निवासी ग्राम व थाना राया जिला होमला आंचल करनाली, नेपाल
15- निशा पुत्री बीर बहादुर निवासी ग्राम व थाना राया जिला होमला आंचल करनाली, नेपाल
16- धर्मराज बूढ़ा पुत्र मुन बहादुर निवासी पेरे वार्ड नंबर-2 थाना दिल्ली चौरा जिला जमुला आंचल जिला करनाली नेपाल
17- चंद्र कामी पुत्र लाल बहादुर निवासी चौरा वार्ड नंबर-2 थाना दिल्ली चौरा जिला जमुला आंचल करनाली नेपाल
18- सुखराम रावत पुत्र जोरा निवासी चौरा वार्ड नंबर-2 थाना दिल्ली चौरा जिला जमुला आंचल करनाली नेपाल

यह भी पढ़ेंः चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की चयन प्रक्रिया स्थगित, CM धामी ने दिए निर्देश। धांधली की आ रही थी शिकायतें..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X