UKSSSC मामले में STF ने की 31वीं गिरफ्तारी, अब उत्तराखंड पुलिस का कांस्टेबल हुआ गिरफ्तार..

Big news of Uksssc recruitment scam. Hillvani News
यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में उत्तराखंड पुलिस के ऊधमसिंह नगर जिले में तैनात सिपाही को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने पहले गिरफ्तार हुए कुछ साथियों के साथ अभ्यर्थियों को कुंडेश्वरी में नकल कराई थी। उसके कुछ और साथियों के बारे में एसटीएफ जानकारी जुटा रही है। आरोपी का भाई पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। एसटीएफ ने आरोपी सिपाही को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पेपर लीक मामले में अब तक 31 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। पहले गिरफ्तार हुए आरोपियों से पूछताछ की गई थी। इनमें सितारगंज में तैनात एक सिपाही विनोद जोशी का नाम सामने आ रहा था। उसका एक भाई मनोज जोशी (न्यायिक कनिष्ठ सहायक) पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। बयानों के आधार पर गुरुवार को सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने अपने भाई के कहने पर कई अभ्यर्थियों को नकल कराई थी।
यह भी पढ़ेंः दर्दनाक हादसाः यहां गहरी खाई में गिरी कार, 3 लोगों की मौके पर मौत..
पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों, गवाहों के बयानों एवं साक्ष्यों के आधार पर विनोद जोशी पुत्र रमेश जोशी निवासी सितारगंज उधमसिंह नगर को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। बताया कि विनोद जोशी वर्तमान में उत्तराखंड पुलिस में जनपद उधमसिंह नगर में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। इसके अलावा कुंडेश्वरी स्थित केंद्र पर अभ्यर्थियों को लेकर गया था। वहां उन्हें हल किया हुआ पेपर मुहैया कराया गया। परीक्षा से एक रात पहले उन्हें सभी को यह पेपर याद कराया गया। इसके बाद आरोपी विनोद जोशी अपनी कार से इन अभ्यर्थियों को लेकर परीक्षा केंद्रों तक गया। इसके बाद अगले दिन वाली परीक्षा में भी उसने यही रवैया अपनाया। बताया कि आरोपी के तैनाती जनपद के पुलिस कप्तान को गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दे दी गई है।
यह भी पढ़ेंः सावधान! अब सड़क पर होगी वाहन प्रदूषण की जांच, फेल हुए तो कटेगा चालान..