सुरक्षा के लिए बना स्पीड ब्रेकर दुर्घटना को दे रहा न्यौता..

0
Speed ​​breakers become the cause of accidents.

Speed ​​breakers become the cause of accidents : श्रीनगर। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रीनगर चुंगी पर सुरक्षा की दृष्टि से बना स्पीड ब्रेकर दुर्घटना का सबब बन हुआ हैं,राष्ट्रीय राजमार्ग होने के चलते आये दिन यहाँ से चार पहिया और दोपहिया वाहन काफी संख्या में गुजरते हैं, सुरक्षा की दृष्टि से बनाये इस स्पीड ब्रेकर की लम्बाई और मोटाई इतनी हैं कि यहाँ से गुजरने वाले चार पहिया और दोपहिया वाहनों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं, साथ ही स्पीड ब्रेकर पर किसी भी प्रकार के संकेतांक नहीं हैं ऐसे में कई बार स्पीड ब्रेकर दिखाई नहीं देता हैं। तो दोपहिया व चार पहिया वाहन ब्रेकर पर उछल जाते हैं। जिससे वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं,जिसमे ज्यादातर दोपहिया वाहन शामिल हैं,दोपहिया वाहन अक्सर ब्रेकर पर उछलने से अनियंत्रित होकर झटके से सड़क पर गिरजाते हैं,जिससे आये दिन यहाँ पर दुर्घटनाए हो रही हैं।

ये भी पढिए : शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए गंगोत्री धाम के कपाट, यमुनोत्री धाम के कपाट भैयादूज के पावन पर्व होंगे बंद..

विभाग द्वारा जल्द इस पर कार्यवाई करते हुए संकेतांक बनाये जाएंगे | Speed ​​breakers become the cause of accidents.

लोकनिर्माण विभाग के सहायक अभियंता बी एन द्विवेदी ने कहा कि यह स्पीड ब्रेकर पूर्व में सुरक्षा की दृष्टि से ही बनाया गया था। हालांकि इस पर किसी भी प्रकार के संकेतांक नहीं हैं, विभाग द्वारा जल्द इस पर कार्यवाई करते हुए संकेतांक बनाये जाएंगे और इसे ठीक किया जाएगा जिससे आने वाले समय में दुर्घटनाएं न हो और वाहन चालक को दूर से ही ब्रेकर दिखाई दे ताकि वह वाहन की गति धीमी कर ले।

ये भी पढिए : Uttarkashi Accident: सुरंग से मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, PM मोदी ने CM धामी से लिया अपडेट। देखें फंसे मजदूरों की लिस्ट..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X