DM की पहल का नहीं दिख रहा कोई असर, आसमान छू रहे सब्जी के दाम। भानियावाल क्षेत्र में मची लूट..

0
Uttarakhand-vegetable-prices-Hillvani-News

Uttarakhand-vegetable-prices-Hillvani-News

मानसून सीजन में टमाटर के साथ ही अन्य सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। दामों पर अंकुश लगाने और आम लोगों को राहत दिलाने के लिए जिलाधिकारी सोनिका लगातार प्रयास कर रही हैं, लेकिन विक्रेताओं की मनमानी के कारण लोगों को राहत नहीं मिल रही। टमाटर और सब्जियों के दामों में मुनाफाखोरी पर रोक लगाने के जिला प्रशासन के प्रयास विफल साबित हो रहे हैं। मंडी समिति और जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया पर सब्जियों की मूल्य सूची जारी की, लेकिन इसके बावजूद फुटकर में विक्रेताओं ने इस सूची से चार गुना तक ज्यादा दामों पर सब्जी बेची। इसके साथ ही प्रशासन के दुकानों पर रेट लिस्ट चस्पा करने के फरमान को भी नजरअंदाज कर दिया। दरअसल, बरसात में टमाटर के साथ ही अन्य सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड क्राइमः सनकी पति ने कर दी चाकू से गोदकर पत्नी की हत्या, फैली सनसनी, आरोपी गिरफ्तार..

बचा दें कि दामों पर अंकुश लगाने और आम लोगों को राहत दिलाने के लिए जिलाधिकारी सोनिका लगातार प्रयास कर रही हैं, लेकिन विक्रेताओं की मनमानी के कारण लोगों को राहत नहीं मिल रही। पहले जिला प्रशासन ने टमाटर के फुटकर रेट जारी किए थे। इससे टमाटर के दामों पर कुछ हद तक अंकुश लगा भी, लेकिन अन्य सब्जियों में मुनाफाखोरी लगातार जारी थी। अगर भानियावाला क्षेत्र में लगने वाली सब्जी हाटों की बात करें तो सब्जी व्यापारियों की लूट मची हुई है। सब्जियों के बिक्रेता कई गुना ज्यादा दामों में सब्जियां बेच रहे हैं। देहरादून के भानियावाला क्षेत्र में जिलाधिकारी के सब्जी के दामों में राहत देने का कोई असर नहीं पड़ता दिख रहा है। सब्जी हाट व्यापारियों नें लूट मचा रखी है।

यह भी पढ़ेंः मौसम अपडेटः 7 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट। भारी वर्षा के कारण बढ़े 130 नए भूस्खलन संभावित क्षेत्र..

जिलाधिकारी सोनिका ने सब्जियों की मूल्य सूची सोशल मीडिया पर रोज जारी करने के निर्देश दिए थे। पहली बार जिलाधिकारी की आधिकारिक ट्विटर, फेसबुक अकांउट पर सब्जियों की मूल्य सूची जारी की गई, लेकिन दून की विभिन्न मंडियों, रेहड़ी, ठेलियों पर इस सूची से दो से चार गुना दाम पर टमाटर और सब्जियां बिकीं। टमाटर 80 से 120 रुपये किलो बिका तो अदरक चार गुना अधिक 320 रुपये प्रति किलो के हिसाब से। अन्य सब्जियों के दाम भी जिला प्रशासन की सूची से काफी ज्यादा थे। वहीं देहरादून के भानियावाला से लेकर देहरादून के सभी क्षेत्रों में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः धामी का एक्शन। चमोली हादसे मामले में 2 अधिकारी निलंबित, इसपर मुकदमा दर्ज..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X