Rudraprayag Accident Update: उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा… एक झपकी ने ले ली 14 की जान..

0
Rudraprayag Accident Update. Hillvani News

Rudraprayag Accident Update. Hillvani News

उत्तराखंड में आज हुए दर्दनाक हादसे ने 14 लोगों की जान छीन ली। जबकि कुछ जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। हादसे की भयावह तस्वीरें सामने आई जो दिल दहला देने वाली हैं। हंसी खुशी जा रहे यात्रियों को क्या पता था कि पल भर में ही उनके साथ इतना बड़ा हादसा हो जाएगा। 26 यात्रियों को लेकर टेंपो ट्रेवलर रात को दिल्ली से चला था। रुद्रप्रयाग शहर से पांच किलोमीटर आगे बदरीनाथ हाईवे पर रैतोली के पास यह टेंपो ट्रेवलर अलकनंदा नदी में गिर गया। हादसे का कारण अभी ड्राइवर को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। संभवतः वाहन तेज गति से भी था, जो पैराफिट तोड़कर 250 मीटर नीचे जा गिरा। वाहन में 26 लोग थे, जिसमें तीन ड्राइवर थे। सात घायलों को हेलिकॉप्टर से एम्स ले जाया गया। अन्य को अस्पताल में भर्ती किया गया।

यह भी पढ़ेंः चारधामों में दर्शन हेतु यात्रियों की दैनिक निर्धारित सीमा समाप्त..

रुद्रप्रयाग जिले में हुआ हादसा यात्रियों और उनके परिजनों को जिंदगीभर का दर्द दे गया। वाहन गिरते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मदद के लिए यात्री चीखते रहे। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन जिला आपदा प्रबंधन, डीडीआरएफ समेत अन्य टीम मौके पर रेस्क्यू कार्य कर रही है। बताया जा रहा है कि यहां रेलवे लाइन पर काम कर रहे तीन लोग बचाने के लिए कूदे, जिनमें से एक की मौत हो गई। इस यात्रा में कई यात्रियों ने अपने परिजनों और साथियों को खो दिया। कई यात्री गंभीर घायल है। जिन्हें एयरलिफ्ट किया गया है। स्थानीय प्रशासन व एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई है। घायलों को नज़दीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार के लिए भेज दिया गया है। ज़िलाधिकारी को घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

यह भी पढ़ेंः Agnipath Scheme: अग्निवीर योजना में बड़े बदलाव की तैयारी, भर्ती होने वाले लाखों युवाओं को मिलेगा तोहफा..

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद रुद्रप्रयाग में हुई वाहन दुर्घटना पर दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में दिवंगतों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। उन्होंने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है। स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। घायलों को नज़दीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार हेतु भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री ने ज़िलाधिकारी रूद्रप्रयाग को इस घटना की जाँच के आदेश दिये हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश लाया गया है।

यह भी पढ़ेंः Uttarakhand: चर्चित उद्यान घोटाला… जल्द हो सकती है कुछ लोगों की गिरफ्तारी, पूर्व और मौजूदा मंत्री ने झाड़े हाथ..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X