बागेश्वर के फुटबॉलर रोहित दानू 19वें एशियाई गेम्स में दिखाएंगे जलवा..

0
Uttarakhand-Rohit-Danu-Hillvani-News

Uttarakhand-Rohit-Danu-Hillvani-News

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर रोहित दानू सुनील छेत्री की कप्तानी वाली देश की फुटबॉल टीम से खेलते नजर आएंगे। शानदार फॉरवर्डर रोहित का चयन 23 सितंबर से 8 अक्तूबर तक चीन के हांग्जो में होने वाले एशियाई गेम्स के लिए भारतीय टीम में हुआ है। बागेश्वर के बघर गांव निवासी रोहित दानू ने काफी छोटी उम्र में फुटबॉल खेलना शुरू कर दिया था। उन्होंने फुटबॉल की बारीकियां बागेश्वर के कोच नीरज पांडेय से सीखीं। रोहित की लगन और हुनर को देखते हुए कोच पांडेय ने उन्हें बेहतरीन ढंग से तराशा। दिनोंदिन उनके खेल में निखार आता गया। रोहित में 12-13 साल की उम्र में ही प्रतिभा की झलक दिखाई देने लगी थी। वह प्रदेश की अंडर-14 टीम का हिस्सा रहे। इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बूते वर्ष 2017 में 15 वर्ष की उम्र में भारतीय अंडर-17 टीम का हिस्सा बन गए।

यह भी पढ़ेंः धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज, इन प्रस्तावों पर होगी चर्चा..

रोहित ने वर्ष 2017 में फीफा विश्व कप अंडर 17 में देश का प्रतिनिधित्व किया। रोहित भारतीय अंडर-19, अंडर-23 का हिस्सा भी रहे। मंगलवार रात एशियाई गेम्स के लिए भारतीय फुटबॉल टीम घोषणा हुई और रोहित भारत के स्टार खिलाड़ी सुनील छेत्री की टीम का हिस्सा बन गए। बुधवार सुबह से समूचे जिले में रोहित के देश की मुख्य टीम में शामिल होने की खबर फैल गई। सोशल मीडिया पर रोहित की उपलब्धि की पोस्ट से पट गया। रोहित, रोहित के परिवार के साथ ही कोच नीरज पांडेय को बधाई मिल रही है। कोच नीरज पांडेय ने रोहित को होनहार खिलाड़ी बताते हुए कहा कि वह जल्द ही अंतरराष्ट्रीय फलक पर छा जाएंगे।

यह भी पढ़ेंः मौसम अपडेटः पांच जिलों में झमाझम बारिश के आसार, तीनों जिलों में बंद रहेंगे स्कूल..

उत्तराखंड के होनहार फुटबॉल खिलाड़ी रोहित का हाल में बंगलुरू एफसी के साथ तीन साल का करार हुआ है। वह 2020 में इंडियन सुपर लीग क्लब हैदराबाद के साथ तीन साल के लिए जुड़े थे। अपना बचपन बागेश्वर की गलियों में गुजारने वाले रोहित का बागेश्वर का बेहद लगाव है। जब भी मौका मिला, रोहित बागेश्वर आते रहते हैं। बागेश्वर के युवा खिलाड़ियों को उनका सानिध्य मिलता रहता है। रोहित बीते जून में बागेश्वर आए थे। कोच नीरज पांडेय की फुटबॉल एकेडमी की सेवन ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों को रोहित का मार्गदर्शन मिला था। रोहित का परिवार जिला मुख्यालय में रहता है। पूरा उत्तराखंड उम्मीद कर रहा है रोहित अपने खेल से विदेश में भी छाए और भारत में युवाओं को फुटबॉल में करियर बनाने के लिए रास्ता दिखाए।

यह भी पढ़ेंः भ्रष्टाचार पर उत्तराखंड सरकार का एक्शन.. नगर पंचायत अध्यक्ष को किया बर्खास्त, आदेश जारी..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X