उत्तराखंडः रोडवेज की बस हुई हादसे का शिकार, बाल-बाल बची 32 सवारियों की जान..

0

शुक्रवार सुबह सुबह उत्तरकाशी जिले में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। गंगोत्री से मुख्यालय की ओर से जा रही 32 यात्रियों से भरी रोडवेज की बस हादसे का शिकार हो गई। हालांकि सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्हें दूसरी बस से भेज दिया गया है। वहीं बस को निकालने के लिए क्रेन बुलाई गई।

यह भी पढ़ेंः Uttarakhand Weather: छह जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार। दून में बढ़ेगी गर्मी, बढ़ा डेंगू का खतरा..

जानकारी के अनुसार गंगोत्री से उत्तरकाशी मुख्यालय आ रही रोडवेज बस के टायर सड़क से बाहर निकल गए। गनीमत रही कि हादसा बड़ा नहीं हुआ। बस में सवार 32 यात्रियों की जिंदगी बाल-बाल बची। थाना प्रभारी दिलमोहन बिष्ट ने बताया की चालक ने गलत साइड में स्टेयरिंग काट दिया था।

यह भी पढ़ेंः 12वीं पास छात्रों के लिए ख़बर, समर्थ पोर्टल से होंगे स्नातक के दाखिले। जानें कैसे होगा पंजीकरण..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X