उत्तराखंडः दुष्कर्म आरोपी भाजपा नेता देर रात गिरफ्तार, पार्टी से निष्कासित। आज कोर्ट में पेशी..

0

अल्मोड़ा जिले के सल्ट में भाजपा के मंडल अध्यक्ष भगवत सिंह बोरा पर 14 साल की एक किशोरी से रेप का मामला सामने आने के बाद से पूरे राज्य में सियासत गरमाई हुई है। इसे लेकर राज्य भर में कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। सल्ट में भी संग्राम चल रहा है। फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर धरने चल रहे हैं। उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई थी। शनिवार देर रात धरने-प्रदर्शन के बीच पुलिस ने संभावित ठिकाने पर दबिश देकर आरोपी भाजपा नेता को उठा लिया था। देर रात तक आरोपी से पूछताछ चल रही थी। आज पुलिस इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः अब 5 लाख तक के कार्यों के ठेके स्थानीय ठेकेदारों को मिलेंगे, आदेश जारी..

किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी सल्ट के भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवत सिंह बोरा को देर रात पुलिस ने मरचूला रोड से गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, स्थानीय लोगों के भारी विरोध के बीच पार्टी के संगठनात्मक जिले रानीखेत की अध्यक्ष लीला बिष्ट ने अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए बोरा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बिष्ट ने कहा है मंडल अध्यक्ष पर लगे आरोप गंभीर हैं। इसलिए जब तक उन्हें न्यायालय दोषमुक्त नहीं कर देते तब तक उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सल्ट में बेटी के साथ हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इस मामले में कठोरतम कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि प्रकरण में आरोपित मंडल अध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से भाजपा से निष्कासित कर दिया गया है। साथ ही सभी से जांच प्रक्रिया में सहयोग करते हुए राजनीतिक बयानबाजी से बचने का आग्रह किया है।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः नहीं बढ़ेगा पंचायतों का कार्यकाल, पंचायतीराज निदेशालय ने शासन को सौंपी रिपोर्ट..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X