उत्तराखंड में बारिश का कहर.. मुख्यमंत्री धामी ने ली जानकारी, अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश..

Chief Minister Dhami reached disaster control room. Hillvani News
उत्तराखंड में जारी भारी बारिश से लोग परेशान हैं। इस आपदा पर राज्य सरकार नजर बनाए हुए है। बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही अतिवृष्टि की जानकारी ली। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को अतिवृष्टि के दृष्टिगत जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखने एवं आपदा के दृष्टिगत सभी सहयोगी संस्थाओं से निरंतर समन्वय बनाये रखने के निर्देश दिये। सीएम धामी ने सभी को बाढ़ जैसी परिस्थिति से निपटने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि तैयार रहें ताकि किसी भी प्रकार की आपदा में राहत एवं बचाव कार्य तेजी से हो सके। सीएम धामी ने तैयारियों का जायजा भी लिया।
यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः कार खाई में गिरी। हादसे में मां और मौसा की दर्दनाक मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल
मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग, पौड़ी, नैनीताल एवं उधमसिंह नगर से फोन पर वार्ता करते हुए अतिवृष्टि और जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि आपदा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों के लोगों के लिए पहले से सभी समुचित व्यवस्थाएं रखी जाएं। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिव आपदा प्रबंधन को निर्देश दिये कि जिलाधिकारियों से निरन्तर सम्पर्क बनाये रखें आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत जनपदों को जो भी आवश्यकताएं हैं, शीघ्र उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अतिवृष्टि के कारण सड़क, पेयजल, विद्युत एवं अन्य चीजें बाधित होने की स्थिति में ये सभी व्यवस्थाएं यथाशीघ्र शुरू की जाए।
यह भी पढ़ेंः बुग्यालों में हो रहे भूधसाव को रोकने की कवायद शुरू, बिछाई जा रही क्वायर मैट। विकसित होंगी हर्बल वाटिका..