पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला की दिनदहाड़े हत्या, Ak-47 से चली 30 राउंड फायरिंग। सवालों के घेरे में पंजाब सरकार…

0
punjabi singer sidhu moose wala murdered in broad daylight hillvani news

punjabi singer sidhu moose wala murdered in broad daylight hillvani news

Like, Share & subscribe HillVani Youtube Channel..

पंजाब में रव‍िवार को सनसनीखेज घटना सामने आई है। पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात लोगों ने कांग्रेस नेता और पंजाबी गायक शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्‍या कर दी। बताया गया है क‍ि अज्ञात हमलावरों ने अचानक से सिद्धू मूसेवाला पर एके-47 से करीब 30 राउंड फायरिंग की। जिसमें उनको 3-4 गोलियां लगी हैं और मौत हो गई। मूसेवाला पर यह हमला पंजाब सरकार की ओर से सुरक्षा हटाए जाने के एक द‍िन बाद ही हुआ है। उधर एनएसयूआई के राष्‍ट्रीय सच‍िव रोशन लाल बिट्टू ने मूसेवाला की हत्‍या के ल‍िए अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान को ज‍िम्‍मेदार बताया है। उन्‍होंने कहा क‍ि भगवंत मान सरकार के गलत फैसले के चलते कांग्रेस नेता और प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई।

यह भी पढ़ेंः चेतावनीः अपात्र लोग 2 दिन में कार्ड कर दें सरेंडर। 1 जून से चलेगा सत्यापन अभियान, पकड़े जाने पर दर्ज होगा मुकदमा…

सिद्धू मूसेवाला पर मानसा के जवाहर गांव के पास फायरिंग हुई थी। घटना के बाद मूसेवाला को गंभीर हालत में मानसा के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना में मूसेवाला के साथ रहे दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मूसेवाला को गैंगस्टरों से धमकियां मिली थी। इसके बावजूद पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए एक दिन पहले ही मूसेवाला की सुरक्षा वापस ली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धू मूसेवाला साथियों के साथ गाड़ी से जा रहे थे। काले रंग की गाड़ी में सवार हमलावरों ने उन पर फायरिंग की है। घर से करीब 5 किमी दूर मूसेवाला पर ये हमला हुआ है। हमले के वक्त मूसेवाला खुद थार गाड़ी ड्राइव कर रहे थे। घटना के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ेंः आ गया हेलमेट पहनने से जुड़ा नया नियम, हेलमेट पहनने पर भी कट सकता 2 हजार का चालान। बचना है तो पढ़ लें ये नए नियम..

आपको बता दें कि पंजाब में सीएम भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार ने शनिवार को ही सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी घटाई थी। मूसेवाला के पास पहले करीब 8 से 10 गनमैन थे। मान सरकार ने उनके पास सिर्फ 2 ही गनमैन छोड़े थे। सुरक्षा घटाए जाने पर कल ही मूसेवाला ने कहा था कि, पंजाब सरकार ने अचानक बिना कोई नोटिस दिए उनकी सुरक्षा घटा दी है। ऐसे में इसके लिए कोई दूसरा इंतजाम करना होगा। एनएसयूआई के राष्‍ट्रीय सच‍िव रोशन लाल बिट्टू ने आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान से सवाल क‍िया है क‍ि क्या मूसेवाला की सुरक्षा हटाना उसी योजना का हिस्सा था? दरअसल पंजाब व‍िधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने सिद्धू मूसेवाला को मनसा विधानसभा सीट से टिकट दिया था।

यह भी पढ़ेंः रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाले बीआरओ में निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन..

63,323 वोटों से हारे थे सिद्धू मूसेवाला
कांग्रेस नेता और पंजाबी गायक शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला मानसा विधानसभा सीट से चुनाव हार गए थे। सिद्धू मूसेवाला नाम से चर्चित सिद्धू को आम आदमी पार्टी (आप) के डॉ. विजय सिंगला ने 63,323 वोटों के अंतर से हराया था। पंजाबी गायक शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला पिछले ही साल कांग्रेस में शामिल हुए थे। तब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने उन्हें ‘यूथ आइकन’ बताया था।
सिद्धू मूसेवाला के इंस्टाग्राम पर 7 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स
इंस्टाग्राम पर सिद्धू मूसेवाला की जबरदस्त फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 7 मिलियन से भी ज्यादा यूजर्स फॉलो करते हैं। मौत से ठीक चार दिन पहले उन्होंने आखिरी पोस्ट किया था।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः यहां खुलने जा रहा ड्रोन प्रशिक्षण केंद्र, ड्रोन की उड़ान से पूरी होगी युवाओं के सपनों की उड़ान। आप भी उठाएं मौके का फायदा…

17 जून 1993 को पैदा हुए थे मूसेवाला
पंजाबी गायक शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला का जन्‍म 17 जून 1993 को हुआ था। सिद्धू मूसे वाला मनसा जिले के मूस वाला गांव के रहने वाले थे। पंजाबी गायक मूसेवाला के सोशल मीड‍िया पर लाखों फैन फॉलोइंग हैं। मूसेवाला के पिता भोला सिंह भारतीय सेना से र‍िटायर्ड है। इसके अलावा उनकी मां चरन कौर मूसेवाला गांव की सरपंच हैं। सिद्धू मूसे वाला ने कॉलेज के दिनों में ही संगीत सीखा था। इसके बाद वह कनाडा चले गए थे।

यह भी पढ़ेंः ITBP ने निकाली HC और ASI के पदों पर भर्ती, इस तिथि से करें आवेदन। पढ़ें पूरी जानकारी…

क्या हैं सिद्धू मूसेवाला से जुड़े विवाद?

  1. जब सिंगर से ही सोशल मीडिया पर उलझे
    सिद्धू मूसे वाला के बीते वर्षों में रैपर-सिंगर करण औजला से कुछ विवाद सामने आए थे। दोनों ही गायक सोशल मीडिया और गानों के जरिए एक-दूसरे पर निशाना साधते नजर आए। इन गानों में दोनों गायक एक-दूसरे के खिलाफ हिंसा छेड़ने से जुड़े बोल तक इस्तेमाल करते थे, जिसे लेकर उनकी आलोचना हो चुकी थी।
  2. पुलिसवालों के साथ एके-47 चलाते दिखे, गिरफ्तारी से बचने के लिए अंडरग्राउंड
    मई 2020 में मूसे वाला के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इनमें उसे पांच पुलिसकर्मियों के साथ एके-47 और एक निजी पिस्तौल चलाने की ट्रेनिंग लेते देखा गया था। इस मामले के सामने आने के बाद मूसे वाला की मदद करते दिखे पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था। इस मामले में मूसे वाला पर आर्म्स ऐक्ट के तहत केस दर्ज हुए थे और पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए दबिश देना शुरू किया। हालांकि, गिरफ्तारी से बचने के लिए मूसे वाला अंडरग्राउंड हो गया। बाद में पुलिस जांच में शामिल होने के चलते उसे जमानत दे दी गई।
  3. गन कल्चर प्रमोट करने के आरोप
    छह जून 2020 को सिद्धू मूसे वाला पर गाड़ी में काले शीशे इस्तेमाल करने के लिए चालान लगाया गया था। हालांकि, उसे लुकआउट पर होने के बावजूद छोड़ दिया गया। जुलाई 2020 में संजू फिल्म के रिलीज होने के बाद मूसे वाला ने एक गाना भी रिलीज किया था, जिसमें उसने खुद पर लगे आरोपों को संजय दत्त पर लगे आरोपों जैसा बताया था। तब भारतीय शूटर अवनीत सिद्धू ने बंदूक परंपरा को प्रचारित करने के लिए मूसे वाला को आलोचना की थी।
  4. खालिस्तान का समर्थन
    दिसंबर 2020 में सिद्धू मूसे वाला का नाम खालिस्तान समर्थन से भी जुड़ा था। दरअसल, मूसे वाला ने अपना एक गाने- ‘पंजाब: माय मदरलैंड’ में खालिस्तानी अलगाववादी जरनैल सिंह भिंडरावाले का समर्थन किया था। गाने में खालिस्तान समर्थक भरपूर सिंह बलबीर का 1980 में दिया एक भाषण के कुछ दृश्य भी शामिल किए गए थे।
Like, Share & subscribe HillVani Youtube Channel..
1/5 - (1 vote)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X