तल्ला नागपुर में औधोगिक विकास, कृषि एंव पर्यटन महोत्सव की तैयारियां हुई शुरू..

0
Preparations for tourism festival started in Talla Nagpur. Hillvani News

Preparations for tourism festival started in Talla Nagpur. Hillvani News

ऊखीमठः रुद्रप्रयाग जनपद की हृदय स्थली के रूप में विख्यात तल्ला नागपुर के चोपता चांदधार में आगामी 1 नवम्बर से 5 नवम्बर तक लगने वाले पांच दिवसीय तल्ला नागपुर औधोगिक विकास, कृषि एंव पर्यटन महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। पांच दिवसीय महोत्सव के आयोजन को लेकर महोत्सव समिति, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों व स्थानीय जनता में भारी उत्साह बना हुआ है तथा व्यापारियों ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान रंग-रोबन से सजाने शुरू कर दिये है। जानकारी देते हुए महोत्सव समिति अध्यक्ष प्रताप सिंह मेवाल ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, श्रीमती रेखा आर्य व चन्दनराम दास को केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत के सहयोग से महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने के लिए निमन्त्रण भेजा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार महोत्सव के पदाधिकारियों, सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों व आम जनता के सहयोग से पांच दिवसीय महोत्सव को भव्य रूप से मनाया जायेगा।

यह भी पढ़ेंः UKSSSC Paper Leak मामले में बड़ा अपडेट, गैंगस्टर सहित पांच को मिली जमानत..

महोत्सव सचिव महेन्द्र नेगी ने बताया कि पांच दिवसीय महोत्सव में सरकार द्वारा संचालित दर्जनों जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जायेगी तथा वृद्ध, असहाय व्यतियों की सुविधा हेतु आधार कार्ड कैम्प लगाने के लिए जिला प्रशासन से वार्ता की जायेगी। मीडिया प्रभारी लक्ष्मण सिंह बर्त्वाल ने बताया कि पांच दिवसीय महोत्सव में उत्तराखण्ड के सुप्रसिद्ध, स्थानीय कलाकारों, विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के नौनिहालों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। कोषाध्यक्ष दीप राणा ने बताया कि महोत्सव में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आम जनता को जैविक खेती के प्रति जागरूक करने की पहल पर विचार किया जा रहा है। उपाध्यक्ष गोकुल लाल टमटा ने बताया कि महोत्सव में शान्ति व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन से मदद ली जायेगी। उप कोषाध्यक्ष पंचम सिंह नेगी ने बताया कि महोत्सव के आयोजन को लेकर स्थानीय जनता में भारी उत्साह बना हुआ है तथा महोत्सव में क्षेत्र की विभिन्न महिला मंगल दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को वरीयता दी जायेगी। प्रधान बृजमोहन सिंह नेगी, दीपराज, गणेश नेगी, मानवेन्द्र सजवाण, बलवन्त नेगी ने बताया कि महोत्सव के सफल संचालन हेतु सभी तैयारियां शुरू कर दी गयी है तथा धीरे-धीरे महोत्सव के आयोजन की तैयारियों को व्यापक रूप दिया जायेगा।

यह भी पढ़ेंः Ankita Murder Case: बढ़ सकती हैं BJP विधायक की मुश्किलें, हाईकोर्ट ने दिया यह निर्देश..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *