मसूरी: नगर पंचायत में शामिल होने को लेकर मसूरी कांडी क्षेत्र के लोगों ने जताया विरोध..

0
People of Mussoorie Kandi area protested

People of Mussoorie Kandi area protested : मसूरी के कैम्पटी क्षेत्र में आज शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। कैम्पटी फॉल और बंगलो की कांडी क्षेत्र को नगर पंचायत में शामिल किए जाने को लेकर उद्योग व्यापार मंडल और बंगलो की कांडी के लोगों ने कैम्पटी बाजार में धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने सरकार से कैम्पटी क्षेत्र और बंगलो के कांडी को नगर पंचायत से हटाने की मांग की वहीं ऐसा न करने पर लोगों ने उग्र आंदोलन करने की भी चेतावनी दी। वहीं इस मौके पर लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। इस दौरान कैम्पटी बाजार को भी बंद रखा गया।

ये भी पढिए : Uttarakhand Weather: सोमवार से मौसम बदलने के आसार, छाएंगे बादल और होगी बर्फबारी..

नगर पंचायत बनने से विकसित होगा कैम्पटी फॉल | People of Mussoorie Kandi area protested

आपको बता दे की हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल बैठक में विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल कैम्पटी क्षेत्र को विकसित किए जाने की दिशा में कैम्पटी फॉल और इसके आसपास के क्षेत्र को नगर पंचायत बनाने की मंजूरी दी गई। जिसके बाद एक तरफ कई लोगों ने इसका स्वागत किया तो वहीं दूसरी तरफ कहीं लोग इसके विरोध में उत्तर रहे है। सरकार की मंशा है कि कैम्पटी क्षेत्र को विकसित किया जा सके। वहां मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके। वर्तमान में कैम्पटी क्षेत्र में पार्किंग, ट्रैफिक आदि की समस्या है। वह नगर पंचायत में शामिल होने के बाद कैम्पटी और आसपास के क्षेत्र का नियोजित तरीके से विकास हो सकेगा।

नगर पंचायत में शामिल होने का विरोध कर रहे कांडी के लोग | People of Mussoorie Kandi area protested

वहीं बंगलो की कांडी के लोग भी क्षेत्र को नगर पंचायत में शामिल होने का विरोध कर रहे हैं। उनका कहेना है कि जो सुविधा ग्राम पंचायत को मिलती है, वह सुविधा नगर पंचायत बनने के बाद ग्रामीण को नहीं मिल पाएगी। उन्होंने कहा अगर कैम्पटी और बंगलो की कांडी के क्षेत्र को नगर पंचायत से नहीं हटाया गया तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा, इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी।

ये भी पढिए : परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने दूसरे राज्यों से उत्तराखंड आई बसों को किया सीज, पढ़िए क्या है पूरी खबर..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X