उत्तराखंडः मशीन से छाछ बनाते समय करंट लगने से मां और मासूम बच्ची की मौत, घर में मचा कोहराम..

0
Mother and innocent girl died due to electrocution. Hillvani News

Mother and innocent girl died due to electrocution. Hillvani News

चमोली जनपद के पोखरी विकास खंड के ग्राम पंचायत गोदी गिंवाला में छाछ बनाते समय करंट लगने से मां और एक साल की बच्ची की मृत्यु हो गई। शुक्रवार सुबह विद्या देवी पत्‍नी प्रवीन सिंह रावत मशीन से छाछ बना रही थी। तभी मशीन पर करंट बहने लगा। इससे विद्या और उसकी एक साल की बेटी अदिति बुरी तरह झुलस गई। चिकित्सालय ले जाते वक्त दोनों की मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ेंः गुप्तकाशी से केदारनाथ तक 15 अगस्त से शुरू होगी एक अनूठी पहल। भागीदार बनें, जानें क्या है पहल?

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत गोदी गिंवाला निवासी विद्या देवी (24 वर्ष) पत्‍नी प्रवीन सिंह रावत आज शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे मशीन से छाछ बना रही थी। अचानक छाछ बनाने वाली मशीन पर करंट आने से विद्या और उसकी एक साल की बेटी अदिति बुरी तरह झुलस गई। चिकित्सालय ले जाते वक्त दोनों की मौत हो गई। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया और घटना से गांव में भी मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ेंः UKSSSC Paper Leak मामले में सचिवालय से एक और गिरफ्तारी, आरोपियों पर लगेगा गैंगस्टर..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *