उत्तराखंडः नाबालिग का अपहरण, ट्रक में गैंग रेप। दो गिरफ्तार एक फरार..

Hillvani-Crime-Uttarakhand
उत्तराखंड में महिला अपराधों पर लगाम लगाना पुलिस के लिए चुनौतीभरा साबित हो रहा है। लगातार बढ़ रहे महिला अपराधों के मामले पुलिस अधिकारियों की चिंता बढ़ा रहे हैं। वहीं चंपावत के अमोड़ी क्षेत्र के तीन युवकों पर नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप लगा है। युवकों ने नाबालिग (16) का अपहरण कर ट्रक में सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि एक आरोपी फरार चल रहा है।
यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड: सुबह सुबह अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 3 लड़के और 3 लडकियां थी सवार..
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चंपावत के अमोड़ी क्षेत्र के तीन युवकों ने पहले नाबालिग को बहलाकर अपहरण किया और फिर ट्रक में बैठा लिया। इसके बाद सामूहिक दुष्कर्म किया। परिजनों की तहरीर के बाद भारतीय न्याय संहिता की धारा 137, 127, 142, 70, 74 और पॉक्सो के तहत रबीश भट्ट, संजय भट्ट और योगेश थ्वाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने रबीश भट्ट और योगेश भट्ट को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीसरा आरोपित युवक योगेश थ्वाल फारार है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। जबकि आरोपितों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। आपको बता दें कि तीन नये कानूनों में बदलाव के बाद बीएनएस 2023 में यह पहला मामला है, जो पुलिस ने दर्ज किया है।
यह भी पढ़ेंः Uttarakhand Weather: संभलकर रहें… तीन दिन भारी वर्षा का अलर्ट..