उत्तराखंड कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से ठीक पहले लगा बड़ा झटका..

0
Manish Khanduri resigns from primary membership of Congress Party

Manish Khanduri resigns from primary membership of Congress Party : उत्तराखंड कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ा झटका लगा है। बता दे मनीष खंडूडी ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।

ये भी पढिए : UKSSSC : आयोग एलटी भर्ती का नया विज्ञापन जल्द कर सकता जारी..

सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर दी जानकारी | Manish Khanduri resigns from primary membership of Congress Party

मनीष खंडूडी ने सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में बताया कि मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र दे रहा हूं। मेरा यह निर्णय बिना किसी व्यक्तिगत हित अथवा अपेक्षा से लिया गया है।

कांग्रेस के गढ़वाल लोकसभा प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी का जन्म पूर्व मुख्यमंत्री और गढ़वाल सांसद मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी के घर 16 अक्टूबर 1968 को हुआ। शिक्षा में बचपन से ही अव्वल मनीष ने नेताजी सुभाष चंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीई की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।

ये भी पढिए : श्रीनगर : अंकिता भंडारी के न्याय धरने को कांग्रेस ने दिया समर्थन..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *