उत्तराखंडः तेंदुए ने भोजनमाता पर किया हमला, धड़ से अलग कर दिया सिर। क्षेत्र में दहशत का माहौल..

0
Uttarakhand-Leopard-Hillvani

Uttarakhand-Leopard-Hillvani

उत्तराखंड के चंपावत वन प्रभाग के बूम रेंज में जंगल में चारा लेने गई महिला को रविवार सुबह तेंदुए ने मार डाला। महिला गांव के ही सरकारी स्कूल में भोजनमाता थी। तेंदुए ने महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया था। वन विभाग ने शव को पोस्टमार्टम के लिए टनकपुर उप जिला अस्पताल भेज दिया है। घटना रविवार सुबह की है। सूखीढांग क्षेत्र के धूरा गजार गांव निवासी चंद्रावती (45) पत्नी प्रकाश चंद्र शर्मा गांव की दो अन्य महिलाओं के साथ घर से करीब दो किलोमीटर दूर पूर्वी छीनी कंपार्टमेंट एक के जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी।

यह भी पढ़ेंः कांवड़ मेला 2023: चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी फोर्स, इन वाहनों की रहेगी नो एंट्री। पढ़ें रूट प्लान..

जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 10:30 बजे चारा काटते समय तेंदुए ने चंद्रावती पर हमला कर दिया। तेंदुआ महिला को करीब सौ मीटर दूर तक घसीटकर ले गया और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। चंद्रावती पर तेंदुए का हमला होते ही साथ गईं अन्य दो महिलाओं ने भागकर जान बचाई। पता चलते ही गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। बूम रेंज के वन क्षेत्राधिकारी भी टीम के साथ पहुंच गए और घटनास्थल से कुछ दूरी से चंद्रावती का शव बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः भाजपा विधायकों में एक बार फिर बढ़ी हलचल, क्या होगा कैबिनेट विस्तार?

शव को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला अस्पताल टनकपुर भेजा जा रहा है। चंद्रावती गजार राजकीय प्राथमिक विद्यालय में भोजनमाता थी। महिला का शव निकालने में वन कर्मियों और ग्रामीणों का खासी मशक्कत करनी पड़ी। ग्राम प्रधान ने बताया कि घटनास्थल रोड हेड से करीब आठ किमी दूर था। जिसके बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड के इस शहर का नाम बदलने की तैयारी। ‘जसवंतगढ़’ करने का सुझाव, भेजा गया प्रस्ताव..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X