“इंटरनेशनल हार्मनी अवार्ड-2022” से सम्मानित हुए डॉ. कुलदीप नेगी आजाद..

International Harmony Award-2022. Hillvani News
ऊखीमठः विकासखण्ड अगस्तमुनि की ग्राम पंचायत मालखी के राजस्व ग्राम ( खाली) रुद्रप्रयाग निवासी व भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. कुलदीप नेगी आजाद को साउथ एण्ड ईस्ट एशिया फाउंडेशन (एसईएएफ) द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में शांति एवं सद्भावना स्थापित करने के लिये “इंटरनेशनल हार्मनी अवार्ड-2022” से नवाजे जाने पर जनपदवासियों, जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों व परिजनों ने खुशी व्यक्त की है। एसईएएफ फाउंडेशन भारत, नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, भूटान, मालदीप एशियाई देशों द्वारा संचालित साउथ एवं ईस्ट एशिया के देशों में शांति एवं सद्भावना के क्षेत्र में काम करता है। शनिवार को नई दिल्ली स्थित इण्डिया हैबीटेट सेन्टर में साउथ एण्ड ईस्ट एशिया फाउंडेशन (एसईएएफ) द्वारा आयोजित सम्मेलन में प्रतिभाग करने पर डा. आजाद को इंटरनेशनल हार्मनी एवार्ड 2022 से नवाजा गया। डा. कुलदीप नेगी आजाद को इंटरनेशनल हार्मनी एवार्ड 2022 से नवाजे जाने पर जनपद मुख्यालय रुद्रप्रयाग से लेकर उनके गृह क्षेत्र तक उत्साह बना हुआ है।
यह भी पढ़ेंः बड़ा सवालः UKSSSC परीक्षा में धांधली की सजा मेहनती छात्रों को क्यों? आखिर मेरा क्या कसूर?
डां आजाद को इंटरनेशनल हार्मनी एवार्ड 2022 से नवाजे जाने पर भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश उनियाल, विधायक रुद्रप्रयाग भरत चौधरी, विधायक केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत, पूर्व विधायक व भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश बगवाड़ी, महावीर पंवार, सरला खंडूरी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय कपरवान, बचन सिंह रावत, वाचस्पति सेमवाल, शकुंतला जगवाण, जिला महामंत्री विक्रम कंडारी, अनूप सेमवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट, विक्रम पटवाल, पूर्व राज्य मंत्री डॉ. आशुतोष किमोठी, अशोक खत्री, बिना बिष्ट, भाजपा के वरिष्ठ देव प्रकाश सेमवाल, अजय सेमवाल, दरम्यान जख्वाल, पूर्व प्रमुख ममता नौटियाल, ओमप्रकाश बहुगुणा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कुंवरी बर्त्वाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास डिमरी,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अरबिंद गोस्वामी, अनु जाति मोर्चा अध्यक्ष कुंवर सत्यार्थी, अलप संख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अब्दुल रहीम, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, बुद्धि बल्लभ थपलियाल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी पंकज कपरवान, भाजपा चोपता मण्डल अध्यक्ष गम्भीर बिष्ट, महामंत्री अर्जुन नेगी , प्रधान तेज सिंह नेगी, क्षेपस नीमा देवी, दीपक नेगी सहित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने खुशी व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।
यह भी पढ़ेंः मौसम अपडेटः उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, सावधानी बरतें की सलाह..