मुख्यमंत्री धामी की उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत, कांग्रेस सहित तमाम उम्मीदवारों की जमानत जब्त..

0
Chief Minister Pushkar Singh Dhami. Hillvani News

Chief Minister Pushkar Singh Dhami. Hillvani News

चंपावत: 54 हजार से अधिक वोट पाकर मुख्यमंत्री धामी चंपावत उपचुनाव जीत गए हैं। सीएम धामी की रिकॉर्ड मतों से जीत के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। वहीं कांंग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को 3607 वोट मिले। पहली बार कांंग्रेस की जमानत जब्त हुई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे टनकपुर
उपचुनाव का परिणाम आते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनता का आभार करने टनकपुर पहुंच गए हैं। उनके साथ भारी संख्या में समर्थक भी पहुंचे हैं। यहां भाजपा कार्यकर्ता रंग गुलाल उड़ाने के साथ ही मुख्यमंत्री के समर्थन में जोरशोर से नारेबाजी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड का लाल जम्मू-कश्मीर के शोपियां क्षेत्र में राष्ट्ररक्षा करते हुए शहीद, परिवार में मचा कोहराम..

पुष्कर सिंह धामी 54 हजार से अधिक वोटों से जीते
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भले ही खटीमा से हार गए, लेकिन उन्होंने चंपावत विधानसभा उप चुनाव में इतिहास रच दिया। इस सीट से सबसे अधिक वोटों से जीतने वाले उम्मीदवार बन गए। धामी ने चंपावत का रण 54,121 वोटों के भारी अंतर से जीता। वहीं, निर्मला गहतोड़ी महज 3141 वोट हासिल कर पाईं
पुष्कर सिंह धामी ने बनाया चंपावत में रिकॉर्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत विधानसभा उप चुनाव में रिकॉर्ड बना दिया। अब तक इस सीट सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड वर्ष 2017 में भाजपा के कैलाश गहतोड़ी ने बनाया था। उस बार के चुनाव में वे 17,360 वोटों के भारी अंतर से जीते थे। चंपावत विधानसभा उप चुनाव में मुख्यमंत्री धामी ने 54,121 वोटों से जीत दर्ज कर नया रेकॉर्ड बना दिया।

यह भी पढ़ें: झंकझोर के रख देती है गढवाली फिल्म ‘पलायन’ य विपदा की कहानी। आप भी जरूर देखें..

कांग्रेस उम्मीदवार की जमानत जब्त
चंपावत विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी न केवल रिकॉर्ड अंतर से जीती, बल्कि कांग्रेस उम्मीदवार निर्मला गहतोड़ी की जमानत भी जब्त हो गई। खटीमा से धामी को हराने वाले भुवन चंद्र कापड़ी को चंपावत के रण में लगाया गया था, लेकिन वह तुक्का यहां काम नहीं आया। कांग्रेस उम्मीदवार केवल 3141 वोट हासिल कर पाईं। इस प्रकार मुख्यमंत्री धामी को छोड़कर तमाम उम्मीदवारों की जमानत तक जब्त हो गई।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड वन विकास निगम में सीधी भर्ती की तैयारी शुरू, जानें क्या होगी सैलरी। पढ़ें पूरी जानकारी..



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *