उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर! खेल पुरस्कारों की धनराशि बढ़ी, पढ़ें किसे मिलेंगे कितने..

0
Good news for Uttarakhand players. Hillvani News

Good news for Uttarakhand players. Hillvani News

उत्तराखंड खेल विभाग की ओर से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता प्रदेश के खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों के पुरस्कारों की धनराशि को बढ़ा दिया गया है। खेल पुरस्कारों की धनराशि में 30 से 100 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार ने इस संबध में आदेश जारी किया है। शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर पुरस्कार के रूप में दो करोड़ और ओलंपिक में प्रतिभाग करने पर 50 लाख की धनराशि दी जाएगी। विश्व चैंपियनशिप, एशियन खेल, राष्ट्रमंडल खेल, एशियन चैंपियनशिप, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप, राष्ट्रीय खेल आदि खेलों में पदक विजेता खिलाड़ियों के पुरस्कारों की धनराशि भी बढ़ाई गई है। शासनादेश के मुताबिक इन सभी खेलों में पदक के आधार पर जितनी धनराशि तय की गई है। उस खिलाड़ी को देय धनराशि की 50 प्रतिशत धनराशि प्रशिक्षकों को समान रूप से दी जाएगी।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन चार जिलों में अलर्ट जारी..

ओलंपिक में स्वर्ण विजेता को दो करोड़
खेल निदेशक के आदेश के अनुसार ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ी को दो करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। जबकि, रजत पदक विजेता को डेढ़ करोड़ और कांस्य पदक विजेता को एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे। ओलंपिक खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी को पचास लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
विश्वकप जीतने पर मिलेंगे तीस लाख
विश्वकप में स्वर्ण जीतने वाले को तीस लाख विश्व कप और विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता प्रदेश के खिलाड़ी को तीस लाख, रजत पदक विजेता को 20 लाख, कांस्य पदक विजेता को 15 लाख और प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी को साढ़े सात लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः सुबह-सुबह हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत 3 अन्य घायल..देखें वीडियों

राष्ट्रीय खेलों की पुरस्कार राशि बढ़ाई
राष्ट्रमंडल खेल, एशियन चैम्पियनशिप, कॉमनवेल्थ के साथ ही अन्य अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार राशि बढ़ा दी गई है। जूनियर और सब जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों के लिए भी पुरस्कार राशि बढ़ाई गई है। आदेश के अनुसार ओलंपिक, विश्व कप, एशियन खेल और राष्ट्रमंडल खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को चयन के बाद 20 प्रतिशत राशि पहले ही दे दी जाएगी।
एशियन खेलों में भी अच्छा इनाम
आदेश के मुताबिक एशियन खेलों में स्वर्ण पदक विजेता प्रदेश के खिलाड़ी को तीस लाख, रजत पदक विजेता खिलाड़ी को बीस लाख, कांस्य पदक विजेता को 15 लाख और खेलों में हिस्सेदारी करने वाले खिलाड़ी को साढ़े सात लाख रुपये दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ेंः धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज, भर्ती परीक्षाओं सहित हो सकते हैं कई बड़े फैसले..

जूनियर व सब जूनियर को आधी और एक चौथाई मिलेगी पुरस्कार राशि
जूनियर खिलाड़ियों को पुरस्कार की धनराशि सीनियर वर्ग की राशि की आधी और सब जूनियर को उसका एक चौथाई भाग पुरस्कार के रूप में मिलेगा।
अब मिलेगी इतनी धनराशि
चैंपियनशिप पदक धनराशि
ओलंपिक खेल- स्वर्ण दो करोड़
रजत डेढ़ करोड़
कांस्य एक करोड़
प्रतिभाग 50 लाख
विश्व चैंपियनशिप- स्वर्ण 30 लाख
रजत 20 लाख
कांस्य 15 लाख
प्रतिभाग साढ़े सात लाख
एशियन खेल- स्वर्ण 30 लाख
रजत 20 लाख
कांस्य 15 लाख
प्रतिभाग साढ़े सात लाख

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः स्वास्थ्य अधिकारी घर-घर आकर करेंगे हेल्थ चेकअप, इन बीमारियों की होगी जांच..

पहले मिलती थी इतनी धनराशि
प्रतियोगिता पदक धनराशि
ओलंपिक खेल- स्वर्ण डेढ़ करोड़
रजत एक करोड़
कांस्य 50 लाख
प्रतिभाग पांच लाख
विश्व चैंपियनशिप-स्वर्ण 20 लाख
रजत 12 लाख
कांस्य सात लाख
प्रतिभाग एक लाख
एशियन चैंपियनशिप- स्वर्ण 15 लाख
रजत 10 लाख
कांस्य सात लाख
प्रतिभाग 75 हजार

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड में कोरोना से राहत तो डेंगू बना चुनौती! इन पांच जिलों में डेंगू का प्रकोप..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X