भाजपा के वरिष्ठ नेता के निधन से प्रदेश में शोक की लहर, मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख..

0
Former Minister of State of BJP passed away. Hillvani News

Former Minister of State of BJP passed away. Hillvani News

उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के लिए अल्मोड़ा से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहा छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष व खंडूड़ी सरकार में विधि आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष हरीश चंद्र पंत का आज सुबह निधन हो गया। उनके निधन अल्मोड़ा क्षेत्र में और जिला भाजपा सहित उत्तराखंड भाजपा में शौक की लहर है। बताते चले कि हरीश चंद्र पंत छात्र जीवन में अल्मोड़ा छात्र संगठन के डिग्री कॉलेज के अध्यक्ष रहे। उन्होंने सामाजिक और राजनैतिक जीवन में कई दायित्वों का निर्वहन किया वह भुवन चंद्र खंडूरी की सरकार में उत्तराखंड विधि आयोग के उपाध्यक्ष पद पर दर्जा राज्य मंत्री भी रहे थे।

यह भी पढ़ेंः हरेला पर्व का हुआ आगाज, मुख्यमंत्री धामी ने पत्नी संग किया पौधरोपण..

इधर स्वर्गीय हरीश चंद्र पंत के निधन पर विभिन्न संगठनों व राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने स्वर्गीय पंत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि इस दुःख की घड़ी में सरकार परिजनों के साथ खड़ी है। इसके अलावा कई लोगों ने स्वर्गीय हरीश चंद्र पंत को श्रद्धांजलि अर्पित की है। परिवारजनों के मुताबिक आज तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली। यह खबर सुनते ही उनके साईं बाबा मन्दिर अल्मोड़ा के बगल में स्थित भवन पर लोगों का आना शुरू हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। उनकी अन्तिम यात्रा आज दोपहर विश्वनाथ घाट को प्रस्थान करेगी। उनके निधन पर अनेक लोगों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड में अग्निवीर योजना के विरोध में 10 दिन पदयात्रा करेंगे राहुल गांधी..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X