मिल्क फेस्टिवल: धूमधाम से मनाया गया दुधगाड़ू पर्व, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग। देखें वीडियो..

0

भाद्र पद संक्रांति के दिन उत्तरकाशी के धनारी और गमरी पट्टी के लोगों ने बड़े ही धूमधाम से दूध गाडू (मिल्क फेस्टिवल )पर्व मनाते है। यह पर्व क्षेत्र में खुशहाली के लिए दूध, दही, मक्खन से नागराजा देवता की पूजा के साथ मनाया जाता है।
बेडथात नाम के स्थान पर यह स्थानीय पर्व खेती और पशुओं की कुशलता के लिए भी विशेष स्थान रखता है। सुबह 10 से आस पास के कई गाँवों के लोग नागराजा देवता के निशान को लेकर पूजा स्थल पर पहुंचते हैं। नागराजा देवता के साथ हूण देवता की पूजा अर्चना की गई। देवता को दूध, दही, मक्खन से नहलाया गया। उसके बाद सभी ने प्रकृति के इस अनोखे त्यौहार में पारम्परिक लोक नृत्य किया।
बेडथात थाती गाँव से करीब 4 किमी की दूरी पर धार पर बसा हुआ है। उत्तरकाशी वन प्रभाग के डुंडा रेंज में समुद्र तल से 2300 मीटर पर स्थित है। जंगल के बीच में मोरु, खरसु, बांज, थूनेर, नेर प्रजाति के पेड़ है और यही पर नागराजा मंदिर स्थित है। स्थानीय लोग बताते है कि यहाँ पर नाग देवता के साथ वन देवियों की भी पूजा जाता है। दूधगाडू पर्व से कई दिन पहले स्थानीय लोग दो दूध को झूठा नहीं करते है।

3/5 - (1 vote)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X