जिलाधिकारी ने जरूरतमंदों को किए कम्बल वितरित, यह अपील भी की..

0
hillvani-uttarkashi-Uttarakhand

उत्तरकाशी: जनपद में कुछ दिन पूर्व बारिश व ऊँचाई वाले इलाकों में हिमपात होने से तापमान में गिरावट आयी है। रात में ठंड अधिक बढ़ गई है। गुरुवार देर शाम जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने नगर क्षेत्र में मुख्य बाजार, केदारघाट, हनुमान चौक, बस अड्डा, सब्जी मंडी, विश्वनाथ मंदिर में राहगीरों व रैनबसेरों, शेल्टरों में रात गुजारने वाले तथा जरूरतमंदों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कम्बल वितरित किए। जिलाधिकारी ने जनसामान्य से अपील की है कि मास्क अनिवार्य रूप से पहने।

जिलाधिकारी ने नगर पालिका व समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अलाव शेल्टर व रैनबसेरों में ठंड से बचने हेतु पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। इस दौरान उप जिलाधिकारी भटवाड़ी चतर सिंह चौहान, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, रेडक्रॉस समिति अध्यक्ष माधव जोशी सहित रेडक्रॉस के अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X