उत्तराखंडः मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कैबिनेट मंत्री के बयान ने बढ़ाई हलचल, आज अहम बैठक..

0
Discussion intensified regarding cabinet expansion in Uttarakhand. Hillvani News

Discussion intensified regarding cabinet expansion in Uttarakhand. Hillvani News

उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने यह कहकर मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाओं को हवा दे दी कि मुख्यमंत्री धामी की टीम बड़ी होगी तो और अच्छा खेलेगी। अभी तक उनकी टीम कम खिलाड़ियों के साथ खेल रही है। उधर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बुधवार को नई दिल्ली जा रहे हैं। चर्चा है कि नई दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय नेताओं की एक अहम बैठक है। इस बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शामिल होने की भी चर्चाएं हैं, हालांकि उनके दिल्ली दौरे का अभी कोई कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। जब-जब मुख्यमंत्री दिल्ली जाते हैं, कैबिनेट विस्तार की संभावनाएं जोर पकड़ लेती हैं। लेकिन इस बीच मंत्री जोशी ने मंगलवार को मीडिया में बयान दिया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अभी तक कम खिलाड़ियों के साथ खेल रहे हैं। सरकार में अभी केवल आठ मंत्री हैं। तीन पद अभी भी सरकार में खाली चल रहे हैं। जल्द ही यह तीन पद भर देने चाहिए, ताकि टीम इलेवन पूरी हो सके।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः मौसम विभाग की चेतावनी! दून समेत 5 जिलों में होगी भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी..

दायित्वों की घोषणा की संभावना ने भी जोर पकड़ा
आपको बता दें कि दरअसल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को अपनी टीम बनानी है। प्रदेश सरकार में दायित्वों का आवंटन होना है और मंत्रिमंडल में खाली तीन कुर्सियां भी भरी जानी हैं। इन तीनों मसलों पर केंद्रीय नेतृत्व से संगठन और सरकार के स्तर पर चर्चा के बाद निर्णय होना है। मुख्यमंत्री सोमवार को नई दिल्ली से लौटे हैं। प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली प्रवास के बाद जिलों के दौरों पर निकले हैं। अचानक उनके बुधवार को नई दिल्ली दौरे पर जाने की फिर से चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इसके साथ संगठन की नई टीम और दायित्वों की घोषणा की संभावना ने भी जोर पकड़ लिया है। साथ ही आपको बता दें कि काफी दिनों से प्रदेश भाजपा में बदलाव की सुगबुगाहट चल रही है और दायित्वों के बंटवारों को लेकर भी चर्चा चल रही है। आगे देखना होगा की यह चर्चा सच होती है या चर्चा सिर्फ चर्चा ही बन कर रह जाती है।

यह भी पढ़ेंः UKSSSC भर्ती घोटालाः फिर चर्चा में उत्तरकाशी, STF के रडार में क्षेत्र की महिला जनप्रतिनिधि।

मदन कौशिक के मंत्री बनने कि चर्चा
वहीं आपको बता दें कि अध्यक्ष पद से हटे मदन कौशिक को लेकर काफी दिनों से चर्चाएं हो रही हैं कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व उन्हें अब धामी मंत्रिमंडल में जगह दे सकता है। बताते चलें कि धामी मंत्रिमंडल में मंत्रियों के तीन पद खाली हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि मदन कौशिक को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। राजनीतिक जानकारों की मानें, संगठन और सरकार में 15 अगस्त तक कुछ अहम फैसले हो सकते हैं। अटकलें दायित्व बांटने, संगठन में कुछ नए बदलाव और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर तेज हैं। अगले कुछ दिनों में पार्टी कौशिक के राजनीतिक भविष्य के बारे में निर्णय ले सकती है। बताते चलें कि मदन कौशिक पूर्व भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं और उनके पास शासकीय प्रवक्ता और संसदीय और विधायी कार्य का भी जिम्मा रहा।

यह भी पढ़ेंः Horoscope Today 10 August: इन राशियों के लोग कलह से बचें, जानें आज का राशिफल..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X