राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन..

0
IMG-20260328-WA0119

चिन्यालीसौड़। राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में आज 28 मार्च 2026 करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के तत्वावधान में एक दिवसीय आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मास्टर ट्रेनर मस्तान भंडारी ने आपदा प्रबंधन के मूलभूत सिद्धांतों एवं आपातकालीन स्थितियों में अपनाई जाने वाली रणनीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही, प्रकाश रमोला (सचिव, हिमालयन एजुकेशनल एंड हिल्स डेवलपमेंट सोसाइटी) ने समुदाय आधारित आपदा प्रबंधन की भूमिका को रेखांकित किया। मास्टर ट्रेनर सुदर्शन सिंह कैंतूरा ने विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण देते हुए प्राथमिक उपचार एवं सुरक्षित निकासी की तकनीकों का प्रदर्शन किया। बाल कल्याण समिति की सदस्य कल्पना ठाकुर ने आपदा के दौरान बच्चों एवं संवेदनशील वर्गों की सुरक्षा के महत्व पर अपने विचार साझा किए।

अग्निशमन इकाई चिन्यालीसौड़ के लीडिंग फायरमैन गजेंद्र सिंह ने अग्निकांड से बचाव एवं आग बुझाने की आधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ किशोर सिंह चौहान ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं विद्यार्थियों को न केवल जागरूक बनाती हैं, बल्कि उन्हें आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए सक्षम भी बनाती हैं। प्रभारी प्राचार्या डॉ. रजनी चमोली ने कार्यशाला के लिए आए हुए अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यशाला में डॉ. नेहा बिष्ट ने भी योगदान दिया। कार्यशाला में महाविद्यालय के डॉ. बृजेश चौहान, डॉ. खुशपाल, डॉ. यशवंत सिंह, डॉ. सुगंधा वर्मा, डॉ. भूपेश चंद्र पंत, डॉ. निशि दुबे, डॉ. प्रभात कुमार सिंह, डॉ. आराधना राठौर, डॉ. मंजू पांडे, डॉ. अशोक कुमार अग्रवाल, डॉ. आलोक बिजल्वाण, राजेश राणा एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X