इस्राइल में फंसी देहरादून की महिला की हुई वतन वापसी, सरकार का जताया आभार..

0
Dehradun woman returns home. Hillvani News

Dehradun woman returns home. Hillvani News

इस्राइल में फंसी देहरादून की एक युवती को ऑपरेशन अजय के माध्यम से सुरक्षित लाया गया। आज सुबह 6.30 भारत सरकार द्वारा दूसरे विशेष विमान से भारतीय नागरिकों को दिल्ली लाया गया। जहां उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि द्वारा एयरपोर्ट पर देहरादून की महिला को रिसीव किया गया। देहरादून की रहने वाली सोभिका परिमार ने सकुशल वतन वापसी पर सरकार का आभार व्यक्त किया। सोभिका परिमार देहरादून की रहने वाली है और वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में उनका ससुराल है। अपने सकुशल वापिस आने के बाद वह अपने परिवार के साथ अपने ससुराल मेरठ के लिए चली गई।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड में निकली दो अन्य नई भर्तियां, पढ़ें आवेदन से जुड़ी जानकारी। Golden opportunity for government

वहीं ऑपरेशन अजय के माध्यम से शुक्रवार को भी देहरादून के एक युवक और युवती को उनके घर पहुंचाया गया। दोनों को शुक्रवार सुबह दिल्ली हवाई अड्डे पर उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि ने रिसीव किया। इनमें आयुष मेहरा देहरादून के रहने वाले हैं। वहीं, आरती जोशी रानीपोखरी की रहने वाली हैं। एयरपोर्ट से इन दोनों को उत्तराखंड सदन ले जाकर भोजन आदि की व्यवस्था की गई। इसके बाद दोपहर के वक्त सड़क मार्ग से दोनों को देहरादून भेजा गया था। देर शाम तक दोनों अपने-अपने घर पहुंच गए।

यह भी पढ़ेंः 4 नवंबर को राजधानी में लगेगा बागेश्वर बाबा का दिव्य दरबार। Bageshwar Baba Will Held Divya Darbar In Dehradun

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X