सनसनी: डबल मर्डर से दहला देहरादून, जांच में जुटी पुलिस..

0
Hillvani-Murder-Uttarakhand

Hillvani-Murder-Uttarakhand

देहरादून: राजधानी देहरादून आज शनिवार को डबल मर्डर केस से दहल उठी है। जहां एक और करनपुर इलाके में दिन दहाड़े एक रिटायर फॉरेस्ट ऑफिसर की हत्या से दहशत का माहौल है तो वहीं दूसरी और कैंट थाना क्षेत्र में कार में शव मिलने से सनसनी मच गई है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में शव कब्जें में लेकर जांच शुरू कर दी है। पहला मामला थाना डालनवाला क्षेत्र अंतर्गत करनपुर का है। यहां दिन दहाड़े एक रिटायर फॉरेस्ट ऑफिसर की हत्या कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: एक और शिक्षक निलंबित, मर्यादाएं भूलकर कर पहुंचा था शिक्षा के मंदिर..

पहले मृतक की शिनाख्त रिटायर फॉरेस्ट ऑफिसर सुरेंद्र जैसवाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि किसी ने उनका गला घोंटकर हत्या कर दी है सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद यह बात साफ हो पाएगी।

यह भी पढ़ें: पर्यावरण मित्रों को मुख्यमंत्री ने दिया तोहफा, मानदेय बढ़ाकर किया 500 रुपये प्रतिदिन..

वहीं दूसरा मामला दीपलोक फुवारा चौक के पास एक कार नंबर DL5CE 1141 में एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शव और कार को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत के कारणों की जा रही है। जांच में मृतक की शिनाख्त रणजीत ओलख पुत्र सरदार कुलवंत सिंह निवासी 67 दीपलोक कॉलोनी नियर राम मंदिर थाना कैंट देहरादून उम्र 55 वर्ष के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के लोगों के सहयोगात्मक स्वभाव की अमिताभ बच्चन ने की सराहना..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X