दुःखद: भाजपा विधायक अरविंद गिरि का दिल का दौरा पड़ने से निधन, सीएम ने जताया शोक…

0
BJP MLA Arvind Giri dies of heart attack. Hillvani News

BJP MLA Arvind Giri dies of heart attack. Hillvani News

भारतीय जनता पार्टी के लिए दुखद खबर आ रही है। लखीमपुर के गोला गोकर्णनाथ विधानसीट के विधायक का आकस्मिक निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह वह अपने निवास से लखनऊ पार्टी की बैठक में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान उनकी तबियत बिगड़ गई। जिससे उनकी मौत हो गई है। विधायक के आकस्मिक निधन होने से पूरे क्षेत्र और भाजपा के खेमे में शोक की लहर है। भाजपा विधायक अरविंद गिरि सुबह 5 बजे अपने निवास से लखनऊ में पार्टी बैठक के लिए निकले थे। इस दौरान सिधौली पहुंचते ही उनकी तबियत में कुछ गड़बड़ी महसूस हुई। जिसके बाद वह चालक राकेश कुमार से गाड़ी रुकवाकर पिछली सीट पर लेट गए। इसके बाद तत्काल चालक राकेश और गनर रंजीत उन्हें लेकर अटरिया स्थित हिंद मेडिकल कॉलेज ले गए। इलाज से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। विधायक के आकस्मिक निधन से हर कोई दुखी है।

यह भी पढ़ेंः पत्नी ने नहीं बनाया खाना, तो पति ने पत्नी के सिर पर मारा बैट, हुई मौत। आरोपी गिरफ्तार..

विधायक अरविंद गिरी वर्तमान में बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीते थे। बताया जाता है कि उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ है। अरविंद गिरी लखीमपुर खीरी जिले के गोला सीट से पांच बार विधायक रह चुके हैं। बीजेपी विधायक के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। वहीं विधायक अरविंद गिरी के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा, “लखीमपुर खीरी जनपद की गोला विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक अरविन्द गिरि का निधन अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु राम दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!”

यह भी पढ़ेंः भर्ती घोटाले में नया खुलासा! सरकार करा सकती है CBI जांच, इस भर्ती परीक्षा मामले में भी आज केस दर्ज..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X