गढ़वाल क्षेत्र में ब्रह्माकुमारीज का वृहद वृक्षारोपण महाअभियान की हुई शुरुआत..

Big tree plantation campaign of Brahma Kumaris started in Garhwal region. Hillvani News
उत्तरकाशीः पहाड़ी संस्कृति और वहां के त्यौहारों की बात ही निराली होती है। उत्तराखंड में सुख समृद्धि, पर्यावरण संरक्षण और प्रेम का प्रतीक हरेला लोक पर्व कुमाऊं क्षेत्र और गढ़वाल क्षेत्र में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। उत्तराखंड के लोगों के लिए यह दिन बेहद खास होता है और यहां इस दिन से ही सावन की शुरुआत मानी जाती है। जबकि देश के अन्य हिस्सों में सावन माह का आगमन हो चुका है। इसी के साथ ही गढ़वाल क्षेत्र में ब्रह्माकुमारीज का वृहद वृक्षारोपण महा अभियान की भी शुरुआत हुई। अभियान की जानकारी देते हुए बी.के प्रेरणा बहन ने बताया कि पर्यावरण की रक्षा के लिए विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से कल्पतरूह महा अभियान की शुरुआत की गई थी। जिसके अंतर्गत समस्त भारतवर्ष में 5 जून से 25 अगस्त तक 75 दिनों में 40 लाख पौधरोपण का महान लक्ष्य रखा गया है।
यह भी पढ़ेंः दुखःदः दोस्त का जन्मदिन मनाने गए तीन किशोर गंगा में डूबे..
इसके साथ ही उत्तराखंड के ऐतिहासिक चिपको आंदोलन की 50वीं वर्षगांठ शुरू हो रही है। तो इस विशेष वर्ष और अभियान के संदर्भ में गढ़वाल मंडल के पांच पर्वतीय जिलों में ब्रह्माकुमारीज के 18 से अधिक सेवा केंद्रों के द्वारा ग्राम पंचायतों में बी.के मेहर चंद जी डायरेक्टर ब्रह्माकुमारीज गढ़वाल क्षेत्र के निर्देशन में एक लाख से अधिक पौधारोपण करने का लक्ष्य रखा गया है। आगे उन्होंने बताया कि इस महा अभियान को सफल बनाने एवं वृक्षों की मॉनिटरिंग के लिए विशेष एप (कल्पतरू) को डिजाइन किया गया है, जिसके द्वारा व्यक्तियों के आध्यात्मिक मूल्यों को पोषित करने का काम किया जा रहा है। जिससे वे प्रेरणा पाकर लगाए गए वृक्ष की अपने पुत्र की तरह देखभाल कर रहें हैं। उन्होंने उद्यान विभाग द्वारा फलदार पौधे उपलब्ध कराए जाने पर विशेष आभार प्रकट किया।
यह भी पढ़ेंः हरेला महोत्सव 2022: मानव संस्कृति तथा पर्यावरण का विकास साथ-साथ हुआ…