केदारनाथ में बड़ा हादसा, GMVN के जनरल मैनेजर फाइनेंस की हेलीकॉप्टर की चपेट में आने से मौत…

0

केदारनाथ से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है कि गढ़वाल मंडल विकास निगम के जनरल मैनेजर फाइनेंस और यूकाडा वित्त नियंत्रक अमित सैनी के साथ बड़ा हादसा हो गया। हेलीकॉप्टर की पीछे के ब्लेड की चपेट में आने से अमित सैनी का सर कट गया। सूत्रों के मुताबिक हेलीकॉप्टर क्रेस्टल एविएशन कंपनी का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि जब अमित सैनी उतरे तो हेलीकाप्टर बंद नहीं हुआ था और ये उतरते हुए थोड़ा पीछे हुए और हादसे का शिकार हो गए। यह घटना 1 बजकर 45 मिनट की बताई जा रही है। जिसके बाद मौके पर जिला प्रशासन और पुलिस की टीम पहुंच गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ेंः जखोली में सैनिक स्कूल के नाम पर 10 करोड़ खर्च फिर भी ठंडे बस्ते में प्रस्ताव, चमोली-चंपावत में बनेंगे सैनिक स्कूल..

आपको बता दें कि गढ़वाल मंडल विकास निगम के जनरल मैनेजर फाइनेंस और यूकाडा वित्त नियंत्रक अमित सैनी केदारनाथ हेलीपैड निरीक्षण के लिए गए थे। केदारनाथ हेलीपैड पर हेली से उतरते हुए हेलीकॉप्टर की चपेट में आने पर उनकी मृत्यु हो गयी। इस सम्बंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा रही है। जानकारी के मुताबिक क्रिस्टल एविएशन कंपनी के हेलीकॉप्टर से यह दुर्घटना हुई। वहीं दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अमित सैनी के पास गढ़वाल मंडल विकास निगम के जनरल मैनेजर फाइनेंस के साथ यूकाडा वित्त नियंत्रक का भी चार्ज था।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड में मौसम बदलने की संभावना, केदारनाथ धाम जाने वाले तीर्थयात्रियों के पंजीकरण पर लगी रोक..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *