जनता को ठग कर और दलाली करके विधायक बना उमेश कुमार, अब गैरसैंण का कर रहा विरोध- उपेंद्र गोड़

0
Became an MLA by cheating the public and doing brokerage

उत्तराखण्ड का विधानसभा का शीतकालीन सत्र को गैरसैंण के बजाय देहरादून में करवाने के लिए जिन विधायकों ने पत्र लिखा था अब जनता उनके खिलाफ मुखर हो गई है। इसी कड़ी में आज प्रेस क्लब देहरादून में राज्य के प्रबुद्ध जनों ने इन विधायकों का जमकर विरोध किया। वरिष्ठ आंदोलनकारी शैलेंद्र बिष्ट ने कहा कि गैरसैंण का विरोध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। बिष्ट ने साफ शब्दों में कहा कि इस राज्य को इसलिए नहीं बनाया था की बाहरी यहां पहाड़ का विरोध करें और गैरसैंण को गैर समझा जाय। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता उपेंद्र गौड़ ने कहा कि अपने आपको कुछ लोग पहाड़ पुत्र बताते हैं  लेकिन गैरसैंण का विरोध करते हैं और स्वयं समाजसेवा का चोला पहनकर जनता को गुमराह करते हैं।

उपेंद्र गौड़ ने खानपुर विधायक उमेश कुमार को जमकर कोसा और कहा कि जो ब्लैक मेलर है जो स्टिंग बाज है जिसका काम सरकारों को अस्थिर करना है, जो कभी टूटे स्कूटर पर घूमता हो वह आज अचानक 54 करोड़ संपति का मालिक कैसे बना है उनके ऐसे कौन से उद्योग धंधे चल रहे हैं कि इतने कम समय में इतना धन अर्जित किया है। वहीं गौड़ ने आगे कहा कि खानपुर की भोली भाली जनता को ठगकर उमेश कुमार विधायक बना है, साथ ही उनहोंने कहा कि विधायक के नाम पर उमेश कुमार जमकर दलाली कर रहे हैं।

वहीं प्रेसवार्ता के दौरान अनिल शास्त्री ने कहा कि उमेश कुमार देवभूमि की बेटी भावना पांड़े का अपमान कर देवभूमि को शर्मसार कर रहा है और सरेआम अप-शब्द बोलकर देवभूमि को शर्मिदा करने का काम कर रहे है। पत्रकार वार्ता के दौरान कृपाल सिंह ने कहा कि यदि पत्रकारिता करके लोग चंद समय  में इतना धन अर्जित करते हैं तो सब पत्रकार बन जाते। अब  विधायक उमेश कुमार को जनता के समक्ष अपनी संपति की जानकारी सार्वजनिक करनी होगी और जनता को जबाव देना  होगा। प्रेसवार्ता के दौरान आंदोलनकारी शैलेंद्र बिष्ट, अनिल शास्त्री, सुबोध सेमवाल, कृपाल सिंह आदि लोग शामिल थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X