उत्तराखंडः आर्मी कमांडो का अस्पताल में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर..

0
Army commando dies in hospital

बनबसा आर्मी कैंट के पास हरियाणा रोडवेज बस की टक्कर से घायल हुए आर्मी के कमांडो नवीन सिंह बिष्ट का आज निधन हो गया है। इस दुःख की खबर से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। बनबसा आर्मी कैंट के पास सितारगंज-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 30 जुलाई को हरियाणा रोडवेज बस की टक्कर में आर्मी कमांडो नवीन सिंह बिष्ट (36) घायल हो गए थे। दरअसल, नवीन सिंह बिष्ट और उनकी पत्नी आर्मी कैंटीन में सामान लेने जा रहे थे और अचानक बस की चपेट में आ गए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद से नवीन सिंह बिष्ट का लखनऊ के मिलिट्री अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने आज 15 अगस्त की सुबह 6 बजे अंतिम सांस ली।

यह भी पढ़ेंः मुख्यमंत्री धामी ने स्वतंत्रता दिवस पर राज्यहित में की 8 घोषणाएं..

आर्मी के कमांडो नवीन सिंह बिष्ट के निधन की खबर मिलते ही टनकपुर क्षेत्र और उनके पैतृक गांव दुधौरी में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक कमांडो की पत्नी ज्योति सिंह अभी भी बरेली अस्पताल में अचेत अवस्था में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार मृतक नवीन सिंह बिष्ट का पार्थिव शरीर आज बृहस्पतिवार देर शाम तक गाँव पहुंचने की उम्मीद है। उनका अंतिम संस्कार 16 अगस्त को किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः भाई ने सोते हुए काट दिया बड़े भाई का गला, आत्महत्या की कहानी गढ़ी। हुआ खुलासा..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *