क्या आप जानते हैं? Aadhaar Card में कितनी बार बदल सकते हैं नाम सहित यह जानकारी?

0
Aadhaar Card Update Rules. Hillvani

Aadhaar Card Update Rules. Hillvani

Aadhaar Card: इस बात से आप अनजान नहीं होंगे क‍ि आधार कार्ड क‍ितना जरूरी दस्‍तावेज है। इसके ब‍िना आपकी केवाईसी नहीं हो सकती और ना ही कोई नया खाता खुल सकता है। या जब भी हम रहने का स्थान बदलते हैं तो Aadhaar Card में पता बदलने होता है। जैसे लड़की की शादी के बाद आधार कार्ड में उसके नाम के साथ पति का नाम भी जुड़ जाता है। कभी गलती से Aadhaar Card में आपके नाम में गलती है तो उसमें सुधार कराना जरूरी है। आप पहली बार अपने नाम में बदलाव कर सकते हैं। लेक‍िन अगर पहली बार नाम में बदलाव के बाद भी गलती रह जाए तो क्‍या दूसरी बार भी आधार कार्ड में द‍िए नाम में बदलाव कर सकते हैं? ऐसे ही कई जानकारी होती है, जिन्हें Aadhaar Card में आपको समय-समय पर अपडेट करानी होती है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (UIDAI) के द्वारा कई बार मौके दिए जाते हैं। आज जानते हैं कि आप अपने Aadhaar Card में अपना नाम, पता, जेंडर, उम्र या आधार से लिंक मोबाइल नंबर कितनी बार बदल सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः KVS NVS Recruitment 2025: केंद्रीय एवं नवोदय विद्यालयों में 14967 पदों पर भर्ती का एलान, पढ़ें पूरी जानकारी…

क‍ितनी बार बदल सकते हैं नाम? Aadhaar Card
Aadhaar Card पर व्यक्तिगत जानकारी जैसे क‍ि नाम, पता आद‍ि अपडेट करने के लिए UIDAI के कुछ नियम हैं। इन नियमों के अनुसार, आप अपने Aadhaar Card पर नाम केवल 2 बार बदल सकते हैं। छोटे-मोटे बदलाव, जैसे वर्तनी की गलतियों को सुधारना, नामों के क्रम को बदलना या शादी के बाद नाम अपडेट करना की अनुमति है। इन बदलावों के लिए 50 रुपये का मामूली शुल्क लगेगा, जिससे यूजर एक ही अनुरोध में दो फील्ड्स को अपडेट कर सकते हैं। अगर आपको तीसरी बार नाम बदलने की जरूरत पड़ती है, तो इसके लिए आपको विशेष अनुमति लेनी होगी और इसके लिए ठोस कारण भी देना होगा।

यह भी पढ़ेंः Agniveer Jobs: उत्तराखंड के युवाओं के लिए अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका, पढ़ें पूरी जानकारी..

तीसरी बार बदलवाना हो नाम तो क्‍या करें? Aadhaar Card
UIDAI के अनुसार Aadhaar Card में केवल दो बार ही नाम बदला जा सकता है। यदि दो बार से ज्यादा आप नाम बदलना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए काम करने होंगे-
1- गजट नोटिफिकेशन के माध्यम नाम बदलने की आधिकारिक सूचना प्रकाशित करानी होगी।
2- आधार सेवा केंद्र पर जाकर अपडेट के लिए आवेदन करना होगा। इसके लिए अपने साथ कोई भी पुराना पहचान पत्र और गजेटेड नोटिफिकेशन जरूर ले जाएं।
3- अगर आपका अनुरोध सीमा से अधिक होने के कारण रद्द हो जाता है, तो आप 1947 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल भेजकर क्षेत्रीय कार्यालय से अपवाद प्रक्रिया की मांग कर सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः टिहरी डैम से वाहनों की आवाजाही बंद, जानें क्यो?

उम्र से जुड़े बदलाव। Aadhaar Card
Aadhaar Card में यदि आपकी जन्मतिथि में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होती है तो उसे केवल एक ही बार ठीक करने का मौका मिलता है. इसके लिए भी आपके पास वैध दस्तावेज होना चाहिए जिनके आधार पर यह बदलाव हो सके।
पता बदलने के नियम। Aadhaar Card
पता बदलने के लिए कोई लिमिट निर्धारित नहीं है। इसे आप कितनी भी बार बदल सकते हैं। आप चाहे तो ऑनलाइन प्रमाण देकर भी आधार कार्ड का पता बदल सकते हैं। जैसे बिजली बिल, पानी का बिल, टेलीफोन बिल, रेंट एग्रीमेंट आदि।
जेंडर से जुड़ी जानकारी में बदलाव। Aadhaar Card
यदि Aadhaar Card में आपका जेंडर की गलत जानकारी दी गई है तो उसे भी ठीक करने का केवल एक ही मौका दिया जाता है।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड में UCC के नियमों में बड़ा बदलाव, आधार कार्ड की अनिवार्यता खत्म..

मोबाइल नंबर कितने बार बदल सकते हैं। Aadhaar Card
यूआईडीएआई के नियमों के अनुसार आधार से लिंक मोबाइल नंबर को कितने भी बार बदला जा सकता है।
ऑनलाइन नहीं बदली जा सकती ये जानकारी। Aadhaar Card
Aadhaar Card में अपडेट ऑनलाइन या ऑफलाइन की जा सकती है। नाम और जन्मतिथि बदलने के लिए आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर ही जाना होगा ऑनलाइन यह सेवा उपलब्ध नहीं है। इसके लिए आपको आधार सेवा केंद्र पर जाकर एक फॉर्म भरना होगा और जरूरी दस्तावेज जैसे जन्मतिथि के लिए जन्म प्रमाण पत्र साथी 50 रुपये का शुल्क देना होगा। ऑनलाइन आप आधार कार्ड का पता बदल सकते हैं इसके लिए माय आधार पोर्टल पर जाना होगा।

यह भी पढ़ेंः देवभूमि परिवार योजनाः पात्र परिवारों को मिलेगा लाभ, अपात्र होंगे बाहर। हर परिवार की नई पहचान, ये होंगे फायदे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed